टेक स्टार्टअप Paystand और Yaydoo साथ मिलकर लाएंगे ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म

फर्मों ने बयान जारी कर कहा कि यह प्लेटफॉर्म अमेरिका में ब्लॉकचेन आधारित बिजनेस सॉल्यूशंस तक लोगों की पहुंच को बढ़ाएगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 11:05 IST
ख़ास बातें
  • प्लेटफॉर्म कैश फ्लो मैनेजमेंज और लिक्विडिटी सॉल्यूशंस पर काम करेगा
  • इसे यूनाइटेड स्टेट्स और लेटिन अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा
  • स्टार्टअप की ओर अधिक जानकारी अभी तक बाहर नहीं की गई है

प्लेटफॉर्म अमेरिका में ब्लॉकचेन आधारित बिजनेस सॉल्यूशंस को बनाएगा आसान

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का विस्तार रफ्तार पकड़ रहा है। इसे डिजिटल भविष्य की नींव कहा गया है और विश्व भर में बड़ी कंपनियां ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करने की शुरुआत करती नजर आ रही हैं। कई स्टार्टअप जो अब इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं, ब्लॉकचेन तकनीक को अपने साथ लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में नाम आया है टेक स्टार्टअप पेस्टैंड और यायडू का। Paystand और Yaydoo ने साथ मिलकर ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा की है। 

Tech स्टार्टअप Paystand और Yaydoo ने बिजनेस के लिए ब्लॉकचेन आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च करने को लेकर हाथ मिलाया है। यह प्लेटफॉर्म कैश फ्लो मैनेजमेंज और लिक्विडिटी सॉल्यूशंस पर काम करेगा जिसे यूनाइटेड स्टेट्स और लैटिन अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। Paystand अमेरिका का स्टार्टअप है और Yaydoo मैक्सिको आधारित है। एक बयान में इन्होंने कहा कि यह डील B2B फिनटेक यूनिकॉर्न बनाती है। यह अपने आप में पहली है। हालांकि, इसके अलावा स्टार्टअप की ओर से अधिक जानकारी अभी तक बाहर नहीं की गई है। 

बयान में कहा गया है कि यह प्लेटफॉर्म अमेरिका में ब्लॉकचेन आधारित बिजनेस सॉल्यूशंस तक लोगों की पहुंच को बढ़ाएगा। दोनों ही फर्म पेमेंट प्रोसेस, इनवॉइस कलेक्शन और ट्रांजैक्शन के ऑटोमेशन के लिए टेक्नोलॉजी पर आधारित B2B सॉल्यूशंस की एक बड़ी रेंज ऑफर करती हैं। स्टार्टअप्स की ओर से बयान में कहा गया है कि दोनों के मर्जर से जो नई कंपनी बनेगी वो दो साल के अंदर आईपीओ के ट्रैक पर हो सकती है। 

ब्लॉकचेन भविष्य की तकनीक है और यह आने वाले समय में लेन-देन के तरीके को पूरी तरह से बदलने वाली है। इसी से जुड़ी एक अन्य खबर Blockchain.com से आई है। फर्म ने इटली के रेगुलेटर के साथ रजिस्ट्रेशन किया है और एक बयान में कहा है कि अब यह इटली के नागरिकों और संस्थागत निवेशकों को यहां के रेगुलेटर OAM के अंतर्गत क्रिप्टो और डिजिटल वॉलेट्स संबंधित सर्विसेज मुहैया करवा सकती है। इसके पहले बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज्स जैसे Binance, Coinbase, Crypto.com और Trade Republic भी उन फर्मों की लिस्ट में शामिल हैं जो इटली में रेगुलेटर OAM के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। Coinbase यूएस आधारित फर्म है, Crypto.com सिंगापुर आधारित है, जबकि Trade Republic जर्मनी का इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  5. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  6. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  7. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  8. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  9. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  10. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.