क्रिप्‍टो में गिरावट का उठाया फायदा, MicroStrategy ने खरीदे 660 Bitcoin

नए बिटकॉइन टोकंस के लिए माइकल सैलर ने कुल 25 मिलियन डॉलर (लगभग 187 करोड़ रुपये) चुकाए।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 17:14 IST
ख़ास बातें
  • माइकल सैलर, बिटकॉइन के बड़े समर्थकों में से एक हैं
  • वह अक्‍सर अपने बयानों से क्रिप्‍टोकरेंसी के पक्ष में खड़े नजर आते हैं
  • उन्‍होंने कहा है कि बिटकॉइन की वैल्‍यू मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है

MicroStrategy के अकाउंट में अब कुल 1 लाख 25 हजार 51 बिटकॉइन हैं।

क्रिप्‍टो (Crypto) मार्केट में जारी गिरावट से निवेशकों का मूड भले ही मायूस हो, लेकिन कई लोग इसका फायदा भी उठा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही हमने पढ़ा था कि अल-साल्‍वाडोर ने उसके खजाने में नए बिटकॉइन (Bitcoin) जोड़े हैं। अब US-बेस्‍ड बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म माइक्रोस्ट्रेटि‍जी (MicroStrategy) के CEO माइकल सैलर ने 660 बिटकॉइन टोकन का एक नया बैच खरीदा है। एक ऑफ‍िशियल अपडेट में 56 साल के माइकल ने कहा कि गिरावट के दौर में खरीदे गए हरेक बिटकॉइन के लिए उन्‍हें 37,865 डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) भुगतान करने पड़े। उन्होंने नए बिटकॉइन टोकंस के लिए कुल 25 मिलियन डॉलर (लगभग 187 करोड़ रुपये) चुकाए। उनकी कंपनी के अकाउंट में अब कुल 1 लाख 25 हजार 51 बिटकॉइन हैं। माइकल का दावा है कि उन्‍होंने 3.78 बिलियन डॉलर (लगभग 2,830 करोड़ रुपये) में इन्‍हें हासिल किया है।

माइकल सैलर की बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी MicroStrategy साल 2019 से बिटकॉइन खरीद रही है। पिछले साल नवंबर और दिसंबर के बीच कंपनी ने 57,477 डॉलर (लगभग 45 लाख रुपये) और 49,229 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) के प्रति टोकन प्राइस पर बिटकॉइन के बैच खरीदे थे। 
माइकल सैलर, बिटकॉइन के बड़े समर्थकों में से एक हैं। वह अक्‍सर अपने बयानों से क्रिप्‍टोकरेंसी के पक्ष में खड़े नजर आते हैं। 

क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर सैलर ने भविष्‍यवाणी की है कि आने वाले साल में बिटकॉइन के प्रत्‍येक टोकन की वैल्‍यू 6 मिलियन डॉलर (लगभग 45 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है।
Advertisement

माइकल सैलर, बिटकॉइन माइनिंग काउंसिल के एक्टिव मेंबर हैं। उनकी कंपनी बिटकॉइन में सार्वजनिक रूप से निवेश करने वाली पहली लिस्‍टेड फर्म है।

हालांकि सैलर अकेले नहीं हैं, जो बिटकॉइन में गिरावट का फायदा उठाते हैं। 
Advertisement

अल-साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले (Nayib Bukele) भी कम रेट में बिटकॉइन खरीदने वालों में शामिल हैं। अल-साल्‍वाडोर ने पिछले साल बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित किया था। 
Advertisement

हाल ही में अल साल्वाडोर ने 15 मिलियन डॉलर (लगभग 110 करोड़ रुपये) में 410 और टोकन का एक बैच खरीदा था। इस दौरान बिटकॉइन की वैल्‍यू प्रति टोकन 35 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) पर थी। अमेरिका, भारत और रूस समेत कई देशों की सरकारें क्रिप्टो सेक्‍टर को रेगुलेट करने के तरीके खोज रही हैं। इससे निवेशकों में भ्रम है। इसके अलावा ईरान जैसे कुछ देशों ने बिजली की कमी के चलते क्रिप्टो माइनिंग पर अस्थायी रूप से बैन लगा दिया है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.