स्विस वॉच कंपनी Hublot ने DOGE, SHIB समेत 13 क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेना किया शुरू

Hublot ने कहा है कि अब इसके कस्टमर्स Hublot वॉच डिजिटल करेंसी में भी खरीद सकते हैं जिसके लिए कंपनी ने न केवल बिटकॉइन (BTC) और इथेरियम (ETH) को शामिल किया है बल्कि Shiba Inu और DOGE जैसे पॉपुलर मीम कॉइन्स को भी लिस्ट में एड किया है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2022 11:01 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है
  • क्रिप्टो को पेमेंट ऑप्शन के रूप में ग्लोबल ब्रैंड्स लगातार अपना रही हैं
  • Hublot एक एलीट वॉचमेकर कंपनी है जिसने क्रिप्टो पेमेंट्स लेना शुरू किया है

कंपनी ने क्रिप्टो पेमेंट्स के लिए 13 क्रिप्टोकरेंसी को चुना है जिनमें DOGE और SHIB भी शामिल हैं

Crypto एडॉप्शन दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। हालिया मार्केट क्रैश के बावजूद क्रिप्टो को पेमेंट ऑप्शन के रूप में ग्लोबल ब्रैंड्स लगातार अपनाती जा रही हैं। इसी लिस्ट में अगला नाम स्विट्जरलैंड की वॉच मेकर कंपनी Hublot का जुड़ गया है। Hublot एक एलीट वॉचमेकर कंपनी है जिसने पेमेंट्स के लिए क्रिप्टो को अपनाने की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने क्रिप्टो पेमेंट्स के लिए 13 क्रिप्टोकरेंसी को चुना है जिनमें DOGE और SHIB भी शामिल हैं। दोनों ही मीम क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से काफी पॉपुलर हैं और बाकी क्रिप्टो कॉइन्स की अपेक्षा सस्ती भी हैं। इसके अलावा और भी कई क्रिप्टोकरेंसीज को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

Hublot ने मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin और Shiba Inu के लिए घोषणा की है कि अब इन दोनों मीम कॉइन्स को ब्रैंड के लिए कानूनी तौर पर पेमेंट्स के लिए स्वीकार किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर BitPay के साथ पार्टनरशिप की है। BitPay क्रिप्टो पेमेंट्स के सेक्टर में एक ऐसा नाम है जो दुनियाभर में मशहूर है। विश्वभर की अधिकतर बड़ी कंपनियां क्रिप्टो पेमेंट्स सर्विसेज BitPay के माध्यम से ही उपलब्ध करवा हैं। 

Hublot ने कहा है कि अब इसके कस्टमर्स Hublot वॉच डिजिटल करेंसी में भी खरीद सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने न केवल बिटकॉइन (BTC) और इथेरियम (ETH) को शामिल किया है बल्कि Shiba Inu और DOGE जैसे पॉपुलर मीम कॉइन्स को भी लिस्ट में एड किया है। इसके  अलावा कस्टमर्स Bitcoin Cash Litecoin, USDC, DAI आदि डिजिटल करेंसी में भी पेमेंट कर सकते हैं। कुल मिलाकर कंपनी फिलहाल 13 क्रिप्टोकरेंसी में पमेंट्स को स्वीकर कर रही है। 

इतना ही नहीं, Hublot watches को खरीदने के लिए कस्टमर्स के पास वॉलेट की भी चॉइस होगी। यानि कि सिर्फ BitPay के वॉलेट से ही नहीं, Coinbase Wallet, Exodus वॉलेट जैसे लगभग 100 वॉलेट्स में से चुनने की सुविधा कंपनी ने रखी है। यहां पर कंपनी ने कहा है कि कस्टमर्स अगर BitPay के माध्यम से पेमेंट कर रहे हैं तो एक बार में 30 हजार डॉलर से ज्यादा की पेमेंट स्वीकार नहीं की जाएगी। 
Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर अभी नया है, अस्थिर है। बावजूद इसके क्रिप्टो पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर की कंपनियों के बीच एक होड़ इस बात की भी है कि डिजिटलाइजेशन के इस जमाने में वे किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहना चाहतीं। क्रिप्टो को भविष्य की करेंसी कहा जा रहा है क्योंकि डिजिटलाइजेशन का युग अभी अपने पैर पसारने वाला है जिसकी आहट एनएफटी और वेब 3 से आनी शुरू हो चुकी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.