Standard Chartered बैंक ने की Metaverse में एंट्री

यह प्रोजेक्ट स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की इनोवेशन, फिनटेक इनवेस्टमेंट और वेंचर्स यूनिट SC वेंचर्स ने शुरू किया है

Standard Chartered बैंक ने की Metaverse में एंट्री

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक अपने कस्टमर्स के लिए सर्विसेज और एक्सपीरिएंसेज को बढ़ाना चाहता है

ख़ास बातें
  • Sandbox एक गेमिंग वर्चुअल वर्ल्ड है
  • यह इथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाया गया है
  • कई ब्रांड्स ने अपने वर्चुअल प्रोजेक्ट के लिए Sandbox से टाई अप किया है
विज्ञापन
ग्लोबल बैंकों में शामिल Standard Chartered बैंक ने मेटावर्स में अपनी एंट्री की घोषणा की है। ब्रिटेन के इस बैंक ने Sandbox मेटावर्स की मेगा सिटी डिस्ट्रिक्ट में वर्चुअल लैंड खरीदा है। डिजिटल सेगमेंट में यह एक कल्चर हब बताया जा रहा है जो हांगकांग के आर्टिस्ट्स से प्रेरित है। यह प्रोजेक्ट स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की इनोवेशन, फिनटेक इनवेस्टमेंट और वेंचर्स यूनिट SC वेंचर्स ने शुरू किया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक अपने कस्टमर्स के लिए सर्विसेज और एक्सपीरिएंसेज को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। 

इस बैंक की शुरुआत 1853 में हुई थी और इसके पास 70 से अधिक देशों में 1,000 से अधिक ब्रांच हैं। यह अब मेटावर्स पर एक्टिव हो रही स्पोर्ट्स और आर्ट कम्युनिटीज के साथ जुड़ना चाहता है। Bitcoin.com ने SC वेचर्स के प्रमुख Alex Manson के हवाले से बताया, "स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक अपने क्लाइंट्स, पार्टनर्स, स्टाफ और टेक कम्युनिटी को इस नए और रोमांचक सेगमेंट में अवसरों की तलाश के लिए जोड़ेगा। पिछले कुछ वर्षों से हम क्रिप्टो, डिजिटल एसेट्स में बिजनेस मॉडल बना रहे हैं और Web3 में मेटावर्स को एक महत्वपूर्ण मोड़ के तौर पर देखते हैं।" 

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के ग्रुप चीफ एग्जिक्यूटिव Bill Winters ने कहा, "हमने मेटावर्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। Sandbox की मेगा सिटी डिस्ट्रिक्ट में वर्चुअल लैंड खरीदने वाला यह पहला बैंक है। मैं इस उभरते हुए वर्चुअल सेगमेंट में क्लाइंट्स और पार्टनर्स को जोड़ने के नए तरीकों सहित कई अवसरों को लेकर उत्साहित हूं।" 

हाल ही में HSBC Bank ने भी स्पोर्ट्स, ईस्पोर्ट्स और गेमिंग के प्रति उत्साही लोगों के साथ जुड़ने के लिए Sandbox मेटावर्स में वर्चुअल लैंड का एक हिस्सा खरीदने का फैसला किया था। मेटावर्स एक पूरी तरह कार्यात्मक वर्चुअल वर्ल्ड है। यह ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) एक्सपीरिएंस देने में सक्षम होगा। Sandbox एक गेमिंग वर्चुअल वर्ल्ड है, जो इथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म पर गेमर्स के लिए नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) से जुड़ी एक्टिविटीज को भी सपोर्ट करता है। कई बड़े ब्रांड्स ने अपने वर्चुअल प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए Sandbox के साथ पार्टनरशिप की है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स से इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। मेटावर्स को आगे बढ़ाने में गेमिंग इंडस्ट्री जैसे क्रिएटर्स का बड़ा योगदान होने की उम्मीद है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »