बड़ा स्कैम! इन मीमकॉइन प्रोजेक्ट को छोड़कर भाग गए डेवलपर्स, निवेशकों को लगी करोड़ों की चपत

TemplePharmacy_, Vombatus_Eth, Sartoshi0x, Jared_eth, BlueKirbyFTM, Emperor, urfSOL, Mr_Alevi और Gabrielesm1 अन्य मीमकॉइन्स के नाम हैं, जो ZachXBT के बंद हो चुके मीमकॉइन्स की लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 30 दिनों में कम से कम 12 मीमकॉइन प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है
  • Pokeepandaa, RockyXBT, Pepecasso1 इनमें बड़े नाम
  • इन्होंने 27 मिलियन डॉलर (करीब 225 करोड़ रुपये) से ज्यादा का फंड जुटाया

Pokeepandaa टोकन (LIKE) ने प्रीसेल में 8 मिलियन डॉलर (लगभग 66 करोड़ रुपये) से अधिक जुटाएं

Photo Credit: Pexels

पिछले कुछ महीने क्रिप्टो की दुनिया के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं, जिसमें कुछ बड़े माइलस्टोन भी शामिल हैं। जहां एक ओर Bitcoin सहित अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं, हाल के महीनों में कई नए टोकन क्रिप्टो सर्कल के अंदर अपना रास्ता खोजने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, एक चेतावनी देते हुए, ब्लॉकचेन इन्वेस्टिगेटर ZachXBT ने दावा किया है कि हाल ही में लॉन्च किए गए कई मीमकॉइन प्रोजेक्ट को अब बंद कर दिया गया है।

21 अप्रैल को पब्लिश एक अपडेट में, ZachXBT ने दावा किया कि पिछले 30 दिनों में कम से कम 12 मीमकॉइन प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है। Pokeepandaa, RockyXBT, Pepecasso1 सहित ये सभी मीमकॉइन Solana ब्लॉकचेन पर आधारित हैं।
Advertisement

इन मीमकॉइन्स ने प्री-सेल लिस्टिंग के जरिए सामूहिक रूप से SOL 180,650 से अधिक वैल्यू हड़पी है। वर्तमान में, सोलाना 135.71 डॉलर (लगभग 11,312 रुपये) पर कारोबार कर रहा है, जिसका मतलब है कि इन मीमकॉइन से जुड़ा फंड 27 मिलियन डॉलर (लगभग 225 करोड़ रुपये) के पार है।

TemplePharmacy_, Vombatus_Eth, Sartoshi0x, Jared_eth, BlueKirbyFTM, Emperor, urfSOL, Mr_Alevi और Gabrielesm1 अन्य मीमकॉइन्स के नाम हैं, जो ZachXBT के बंद हो चुके मीमकॉइन्स की लिस्ट में शामिल हैं। ब्लॉकचेन इन्वेस्टिगेटर ने ट्वीट किया, "इन संस्थापकों द्वारा लॉन्च की जाने वाली किसी भी भविष्य की परियोजना से बचेंगे।"
Advertisement
 

ZachXBT की लेटेस्ट लिस्ट से पता चला है कि पोकीपांडा, जिसे टोकन नाम LIKE के नाम से जाना जाता था, ने प्रीसेल के जरिए सबसे अधिक राशि - SOL 52,220 या 8 मिलियन डॉलर (लगभग 66 करोड़ रुपये) से अधिक जुटाएं। वर्तमान में, मीमकॉइन कथित तौर पर 99.2 प्रतिशत नीचे है। अब तक, इस टोकन और अन्य को डेवलपर्स द्वारा छोड़ दिया गया है।
Advertisement

मार्च में, ZachXBT ने निवेशकों को वित्तीय निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतने की चेतावनी देते हुए ट्वीट किया था कि Solana के साथ-साथ, अन्य ब्लॉकचेन पर आधारित नए टोकन भी प्रीसेल के लिए लाइव हो रहे हैं।
 

रग पुल (Rug Pull) घोटालों के सबसे आम रूपों में से एक है, जिसमें क्रिप्टो टोकन लॉन्च किए जाते हैं, ट्रेडर्स को इन टोकन में निवेश करने के लिए लुभाया जाता है, फिर डेवलपर्स सभी निवेशित राशि इकट्ठा करते हैं और गायब हो जाते हैं। जनवरी और मार्च 2024 के बीच, रग पुल और एग्जिट स्कैम्स के कारण कथित तौर पर 267 मिलियन डॉलर (लगभग 2,225 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। वहीं, कुल मिलाकर, 2024 में अब तक हैक और रग पुल से 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,667 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान हो चुका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.