Twitter पर पॉपुलर Binancecat थीम निकली पॉपुलर मीमटोकन Catecoin, देगा 100 गुना रिटर्न!

Catecoin एक मीम आधारित डिजिटल टोकन है।

Twitter पर पॉपुलर Binancecat थीम निकली पॉपुलर मीमटोकन Catecoin, देगा 100 गुना रिटर्न!
ख़ास बातें
  • Catecoin एक मीम आधारित डिजिटल टोकन है जो बिल्ली से प्रेरित है।
  • कैटकॉइन में 100 गुना तक रिटर्न देने की क्षमता है।
  • यह कॉइन कई तरह की यूटिलिटी ऑफर करता है।
विज्ञापन
Twitter पर पिछले कुछ महीनों से एक मीम कॉइन ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देखा जा रहा है जिसे #Binance के नाम से जाना जाता है। इसी के साथ आजकल एक नया मीम कॉइन सुर्खियों में है जिसे Catecoin (कैटकॉइन) कहा जाता है। डॉजकॉइन जैसे डॉग थीम पर बने डिजिटल कॉइन के बाद शिबा इनु भी डॉग थीम पर आधारित मीम टोकन बना जो तेजी से बढ़ा। अब ऐसी ही तेजी कैटकॉइन में देखी जा रही है जो कि कैट थीम पर आधारित मीम क्रिप्टोकरेंसी है। निवेशक अब नई मीम कॉइन थीम की ओर बढ़ रहे हैं। अब जानकारी निकल कर सामने आई है कि पॉपुलर Binancecat ट्विटर थीम पॉपुलर मीम कॉइन Catecoin ही है। 2022 में इसके लिए संभावना जताई गई है कि यह बहुत बड़ा रिटर्न दे सकता है। 

Catecoin एक मीम आधारित डिजिटल टोकन है। यह DeFi से लेकर Play-to-Earn और NFTs तक लेटेस्ट जेनरेशन यूटिलिटी उपलब्ध करवाने वाला कॉइन है। बिल्लियों की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर यह कॉइन सोशल मीडिया पर जल्द ही सबसे पॉपुलर कॉइन्स में शामिल हो गया है। आज की तारीख में Catecoin के ट्विटर अकाउंट पर 80 हजार फॉलोअर्स हैं। 

पिछले साल से लेकर अब तक डॉगकॉइन और शीबा इनु में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई। दोनों ही मीम क्रिप्टोकरेंसी हिट साबित हुईं। तब से ही मीमकॉइन निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं। इसलिए ये शुरुआत से ही तेजी से ऊपर बढ़ते हैं। अगर शुरुआती दौर में ही इनमें निवेश किया जाता है तो ये बड़ा रिटर्न देते हैं। इंटरनेट पर पालतू जानवरों में अब बिल्लियां अधिक लोकप्रिय दिखाई देती हैं। इसलिए वर्तमान में टॉप 100 में डॉग थीम वाले टोकन ज्यादा नहीं हैं। इस लिहाज से बहुत संभव है कि इस साल कैटकॉइन के सितारे सबसे ज्यादा चमकते दिखाई दे सकते हैं और यह साल का सबसे पॉपुलर मीमकॉइन बन सकता है।  

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैटकॉइन में 100 गुना तक रिटर्न देने की क्षमता है जो कि कई कारकों पर निर्भर करती है। यह कॉइन कई तरह की यूटिलिटी ऑफर करता है। डॉजकॉइन और शिबा इनु जैसे मीम क्रिप्टोकरेंसी टोकनों का इस्तेमाल सीमित है। आप इन्हें दूसरी सर्विसेज के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं जबकि कैटकॉइन के साथ ऐसा नहीं है। इस टोकन का इस्तेमाल प्ले-टू-अर्न, एनएफटी और मेटावर्स फंक्शन में भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, जब होल्डर इसका इस्तेमाल किसी ट्रांजैक्शन में करता है तो 2 प्रतिशत रिटर्न के रूप में मिलता है। इन सभी फीचर्स को देखते हुए यह 2022 का सबसे पॉपुलर मीमकॉइन बन सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »