सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन

पिछले कुछ सप्ताह में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी को भी एक कारण माना जा रहा है Crypto

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 20:41 IST
ख़ास बातें
  • इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,334 बिटकॉइन हो गए हैं
  • हाल ही में Strategy ने 3,273 बिटकॉइन खरीदे हैं
  • Elon Musk की Tesla के पास भी इस क्रिप्टोकरेंसी की बड़ी होल्डिंग है

यह इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर है

एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बड़ी संख्या में Bitcoin खरीदे हैं। बिटकॉइन की Strategy सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,334 बिटकॉइन हो गए हैं। Strategy (पहले MicroStrategy) ने बताया है कि मौजूदा वर्ष में इसकी बिटकॉइन यील्ड लगभग 9.6 प्रतिशत की है। 

Strategy की ओर से की गई फाइलिंग में जानकारी दी गई है कि इस सप्ताह की शुरुआत में इसने 3,273 बिटकॉइन खरीदे हैं। पिछले सप्ताह इस कंपनी ने 34,164 बिटकॉइन लगभग 2.54 अरब डॉलर में खरीदे थे। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया है। इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 76,640 डॉलर पर था। पिछले कुछ सप्ताह में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी से पीछे Strategy की ओर से बड़ी संख्या में की गई खरीदारी को भी एक कारण माना जा रहा है। 

Advertisement

बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। पिछले कुछ वर्षों में Strategy के को-फाउंडर, Michael Saylor ने बिटकॉइन की खरीदारी को आगे बढ़ाया है। इसके लिए कंपनी ने फंड का इंतजाम इक्विटी, कन्वर्टिबल नोट्स और प्रेफर्ड स्टॉक इंस्ट्रूमेंट्स की बिक्री से किया है। Saylor का मानना है कि लॉन्ग-टर्म में कैपिटल एलोकेशन के लिए यह एक अच्छा जरिया है। इसके अलावा करेंसी में उतार-चढ़ाव के खिलाफ यह एक हेज भी है। 

हालांकि, बिलिनेयर Elon Musk की Tesla को मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में 11,509 बिटकॉइन्स की अपनी होल्डिंग पर लगभग 17.3 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 90,000 डॉलर पर था और मार्च के अंत में यह गिरकर लगभग 68,000 डॉलर का था। टेस्ला ने पहली तिमाही की अर्निंग्स से जुड़ी रिपोर्ट में बताया है कि डिजिटल एसेट्स की होल्डिंग पर कंपनी को टैक्स के बाद लगभग 17.3 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। क्रिप्टोकरेंसीज के बड़े समर्थकों में शामिल मस्क ने कुछ वर्ष पहले लगभग 1.5 अरब डॉलर में लगभग 43,200 बिटकॉइन खरीदकर कंपनी की क्रिप्टो होल्डिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद इस क्रिप्टो होल्डिंग को घटाया गया था। पिछले वर्ष की शुरुआत में टेस्ला ने इस होल्डिंग में बढ़ोतरी कर 11,509 बिटकॉइन तक पहुंचाया था। इसके बाद से इस होल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.