Crypto मार्केट में थोड़ी रिकवरी, Bitcoin और Ether को मुनाफा, जानें बाकी Cryptocurrency का हाल

ETH की वैल्‍यू 1.13 फीसदी बढ़कर 3,184 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर पहुंच गई है।

Crypto मार्केट में थोड़ी रिकवरी, Bitcoin और Ether को मुनाफा, जानें बाकी Cryptocurrency का हाल

Photo Credit: Pexels/Worldspectrum

Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano और Terra की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने मिली है।

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन (DOGE) और शीबा इनु (SHIB) को भी फायदा हुआ है
  • बिनेंस पर बिटकॉइन की ट्रेडिंग वैल्‍यू 40,069 डॉलर हो गई है
  • ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस BTC और ETH की तर्ज पर हैं
विज्ञापन
इस सप्ताह की शुरुआत के मुकाबले बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों का चार्ट बेहतर स्थिति में नजर आया। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन (Bitcoin) ने 41,954 डॉलर (लगभग 32 लाख रुपये) कीमत के साथ 0.28 फीसदी लाभ कमाते हुए शुरुआत की। ग्‍लोबल एक्‍सचेंजों में भी उसे इस तरह की रफ्तार मिली और छोटे फायदे के साथ दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ने कारोबार शुरू किया। बिनेंस पर बिटकॉइन की ट्रेडिंग वैल्‍यू 1.01 फीसदी बढ़ने के बाद लगभग 40,069 डॉलर (लगभग 30.5 लाख रुपये) हो गई।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी मुनाफा रिकॉर्ड करने के मामले में बिटकॉइन से पीछे है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH की वैल्‍यू 1.13 फीसदी बढ़कर 3,184 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) हो गई। 

altcoins के मामले में भी यही देखने को मिल रहा है। ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस BTC और ETH की तर्ज पर हैं। Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano और Terra की कीमतों में बढ़ोतरी देखने मिली है। मीम कॉइंस के रूप में चर्चित डॉजकॉइन (DOGE) और शीबा इनु (SHIB) भी क्रमशः 2 और 18.96 फीसदी का फायदा देख रहे हैं और उनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।  

वहीं अमेरिका में मुद्रास्फीति की दर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है, जो पिछले एक साल में 8.5 प्रतिशत है। यह पिछले 40 वर्षों में सबसे ज्‍यादा है। एक्‍सपर्ट्स को लगता है कि क्रिप्टो मार्केट इस आर्थिक उथल-पुथल से ही परिपक्व होगा। इस बीच, UK-बेस्‍ड एनालिटिक्स कंपनी CryptoCompare द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में मशहूर क्रिप्टो एक्सचेंजों का मार्केट शेयर फरवरी 2022 में 96 फीसदी के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रैक किए गए 150 से अधिक एक्सचेंजों में से 78 एक्सचेंजों को 'टॉप टियर' ग्रेड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। इनमें कॉइनबेस, जेमिनी, बिटस्टैम्प और बिनेंस को AA ग्रेडिंग दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टॉप कैटेगरी में आने वाले एक्सचेंजों की ट्रेडिंग वॉल्यूम फरवरी में लगभग 1.5 लाख करोड़ डॉलर की थी। निचले स्तर के एक्सचेंजों के लिए यह आंकड़ा लगभग 62 अरब डॉलर का रहा। इससे पता चलता है कि रिटेल और इंस्टीट्यूशनल दोनों प्रकार के इनवेस्टर्स कम रिस्क वाले एक्सचेंजों की ओर जा रहे हैं।

वहीं, CoinMarketCap के अनुसार क्रिप्टो इंडस्‍ट्री का मार्केट कैप 1.87 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,42,39,532 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »