'Bitcoin दोहराएगा Amazon की कहानी'

ईथर का हाल BTC से भी बुरा है, जो 2018 में अपने उच्चतम स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है

'Bitcoin दोहराएगा Amazon की कहानी'

वर्तमान में बिटकॉइन में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है

ख़ास बातें
  • उदाहरण में उन्होंने कहा कि 2000 में इंटरनेट के अधिकतर स्टॉक जीरो हो गए थे
  • मौजूदा हालात में भी वो अपने पोर्टफोलियो में बिटकॉइन और ईथर को जोड़ रहे है
  • Terra के UST की डी-पैगिंग भी बन रही BTC में गिरावट का कारण
विज्ञापन
स्काईब्रिज कैपिटल (SkyBridge Capital) के फाउंडर एंथनी स्कारामुची (Anthony Scaramucci) ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर लोगों को भरोसा नहीं खोना चाहिए। एंथनी ने निवेशकों को सलाह दी है कि मार्केट में चल रही मौजूदा उथल पुथल के बीच निवेशकों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए, यानि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जारी रखना चाहिए। उन्होंने अमेजन का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे 20 साल पहले अमेजन भी मंदी से उबर गई थी वैसे ही क्रिप्टो के पॉपुलर कॉइन्स जैसे बिटकॉइन और ईथर भी इस मंदी से उबर जाएंगे। 

वर्तमान में बिटकॉइन में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है और यह 2020 की चौथी तिमाही में जिस लेवल पर था उससे भी नीचे जा चुका है। पिछले 2 सालों में बिटकॉइन में इतनी गिरावट नहीं देखी गई थी। ईथर का हाल इससे भी बुरा है। यह 2018 में अपने उच्चतम स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है। CNBC को दिए एक इंटरव्यू में एंथनी ने कहा कि वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट में डर और दहशत का माहौल है। इस वक्त दुनियाभर में मंदी का जो दौर है, उसके कारण क्रिप्टो जैसे जोखिम भरे निवेश से लोग हाथ खींच रहे हैं। एंथनी बिटकॉइन के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि क्रिप्टो का चमकता सितारा बिटकॉइन अमेजन स्टॉक साबित हो सकता है। 

उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2000 में इंटरनेट के अधिकतर स्टॉक जीरो हो गए थे, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था। इसी तरह अमेजन के साथ भी हुआ था लेकिन इसने फिर कमाल किया। उन्होंने कहा कि Terra के UST की डी-पैगिंग होना और Celsius Network का अचानक से विड्रॉल, स्वैप और ट्रांसफर को बंद कर देना बिटकॉइन में अधिक गिरावट का कारण बने हैं। एंथनी ने निवेशकों से इस कठिन परिस्थिति में  भी लम्बे समय तक टिके रहने की सलाह दी है। 

जब उनसे पूछा गया कि अनुशासन में रहने का मतलब क्या और ज्यादा बिटकॉइन खरीदना है, तो उन्होंने कहा- हां। एंथनी ने बताया कि मौजूदा हालात में भी वो अपने पोर्टफोलियो में बिटकॉइन और ईथर को जोड़ रहे हैं। वे बोले कि जब लोग भविष्य में इस पतन को देखेंगे तो वे सोचेंगे कि काश उन्होंने मंदी के समय में निवेश किया होता। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »