Shiba Inu में पेमेंट लेगी ट्रैवल कंपनी Travala, 20 लाख होटल्स और फ्लाइट्स की है लिस्टिंग

Travala के लिए टोकन की प्रतिस्पर्धा Shiba Inu और Floki Inu के बीच हुई थी। इसमें लगभग 49 लाख वोट दिए गए थे

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2021 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Travala के पास अपना टोकन AVA भी है
  • थियेटर चेन AMC Theatres भी शिबा इनु को पेमेंट ऑप्शन की लिस्ट में जोड़ेगी
  • Travala के लिए टोकन की प्रतिस्पर्धा Shiba Inu और Floki Inu के बीच हुई थी

Travala पर पहले से 40 क्रिप्टोकरंसीज के जरिए पेमेंट का ऑप्शन मौजूद है

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के इनवेस्टमेंट वाली ब्लॉकचेन-बेस्ड ट्रैवल कंपनी, Travala ने अपनी वेबसाइट पर Shiba Inu में पेमेंट के लिए ऑप्शन जोड़ा है। Travala पर दुनिया भर के लगभग 20 लाख होटल्स और 600 से अधिक एयरलाइंस की फ्लाइट्स के लिए बुकिंग कराई जा सकेगी। इस पर ऑस्ट्रेलिया में क्रिप्टो फॉरवर्ड कंपनी ने ट्वीट कर Shiba Inu के समर्थकों को बधाई दी है। इस ट्वीट में Travala की वेबसाइट पर पेमेंट के तरीके के तौर पर SHIB के जुड़ने की जानकारी दी गई है। इसमें पोल के जरिए कुछ दिन पहले शुरू हुई Travala पर टोकन की प्रतिस्पर्धा में SHIB की जीत पर खुशी जताई गई है। 

Travala पर पहले से 40 बड़ी क्रिप्टोकरंसीज के जरिए पेमेंट का ऑप्शन मौजूद है। Travala के लिए टोकन की प्रतिस्पर्धा Shiba Inu और Floki Inu के बीच हुई थी। इसमें लगभग 49 लाख वोट दिए गए थे। इसमें से Shiba Inu को लगभग 34 लाख वोट मिले, जो कुल वोट का लगभग 69 प्रतिशत था। Travala पर एक अन्य मीम कॉइन Dogecoin को पेमेंट ऑप्शंस की लिस्ट में छह महीने पहले जोड़ा गया था। Travala के पास अपना टोकन AVA भी है। यह एक मल्टी-चेन टोकन है जो Binance स्मार्ट चेन और Ethereum ब्लॉकचेन पर बेस्ड है।
Advertisement

यह एक अन्य मामला है जिसमें  Shiba Inu के समर्थकों ने इस मीम टोकन को क्रिप्टो पेमेंट में जोड़ने के लिए जोर लगाया है। इससे पहले क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Kraken पर Shiba Inu की लिस्टिंग के लिए इस मीम टोकन के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था। इसके लगभग एक महीने बाद Kraken इस मांग को स्वीकार करते हुए Shiba Inu की एक्सचेंज पर लिस्टिंग की थी।

अमेरिकी थियेटर चेन AMC Theatres भी शिबा इनु को पेमेंट ऑप्शन की लिस्ट में शामिल कर रही है। कंपनी के CEO, Adam Aron ने बताया है कि अगले दो से चार महीनों के अंदर ऑनलाइन पेमेंट के लिए SHIB को भी स्वीकार किया जाएगा।  AMC Theatres ने बिटकॉइन, इथेरियम और कुछ अन्य क्रिप्टोकरंसीज के जरिए भी पेमेंट लेने की शुरुआत की है। कंपनी के पास अमेरिका के अलावा यूरोप और मिडल ईस्ट में भी मूवी थियेटर मौजूद हैं। यह जल्द ही कई नई स्क्रीन भी शुरू करने जा रही है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, shiba inu, Floki Inu, Travala, Payment, Bitcoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.