Shiba Inu व्हेल्स का ट्रेडिंग वॉल्यूम 511% बढ़ा, एवरेज वैल्यू में 24.18% का उछाल

वर्तमान में शिबा इनु की कीमत 0.0000118 डॉलर के करीब चल रही है और भारत में यह 0.000920 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2022 10:51 IST
ख़ास बातें
  • व्हेल्स टोकनों को ऐसे समय में खरीदते हैं जब टोकन में मंदी चल रही हो
  • व्हेल्स के लिए अपना फेवरेट टोकन खरीदने का यह सबसे उचित समय होता है
  • टॉप 100 व्हेल्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम 511% के रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गया है

भारत में Shiba Inu 0.000920 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

Shiba Inu होल्डर्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम में एक बार फिर बड़ी बढ़ोत्तरी देखी गई है। पिछले कुछ दिनों से व्हेल्स में शिबा इनु ट्रांजैक्शंस की बड़ी एक्टिविटी दर्ज हो रही हैं। अब टॉप 100 शिबा इनु होल्डर्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम फिर से 500% से भी अधिक दर्ज हुआ है। व्हेल अकाउंट्स को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटों में शिबा इनु के ट्रेडिंग वॉल्यूम में 511% की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 

WhaleStats की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि Shiba Inu को होल्ड करने वाले टॉप 100 व्हेल्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम 511% के रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गया है। इसके साथ ही टोकन का औसत बैलेंस 26.58% से बढ़ गया है और इसकी औसत वैल्यू में 24.18% की वृद्धि हो गई है। ट्रेडिंग वॉल्यूम में यह इजाफा एक्टिव एड्रेसेज में आई बढ़ोत्तरी के कारण हुआ बताया जा रहा है। WhaleStats के अनुसार, क्रिप्टो व्हेल्स खरबों शिबा इनु टोकनों के साथ ट्रांजैक्शन कर रहे हैं जिससे एक्टिव एड्रेसेज में 70% की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 

Advertisement
वर्तमान में इथेरियम व्हेल्स शिबा इनु पर्चेज कर रहे हैं और यह संख्या इतनी ज्यादा है कि पिछले 24 घंटों में शिबा इनु सबसे ज्यादा खरीदा जाने वाला टोकन बन गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शिबा इनु 2000 सबसे बड़े ETH व्हेल्स द्वारा खरीदे जाने वाले 10 बड़े टोकनों की लिस्ट में टॉप पर है। इसी कड़ी में 395वें रैंक वाले ETH व्हेल अकाउंट BlueWhale0113 ने 312,285,225,685 शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। 

इतनी बड़ी संख्या में टोकन पर्चेज का कारण भी बहुत सीधा सादा है। दरअसल व्हेल्स टोकनों को ऐसे समय में खरीदते हैं जब टोकन में मंदी चल रही हो। वर्तमान में बिटकॉइन से लेकर शिबा इनु तक में मंदी का दौर छाया हुआ है। ऐसे में व्हेल्स के लिए अपना फेवरेट टोकन खरीदने का यह सबसे उचित समय होता है। ऐसे समय में ही व्हेल्स फेवरेट टोकन के अपने भंडार में इजाफा करते हैं। 
Advertisement

वर्तमान में शिबा इनु की कीमत 0.0000118 डॉलर के करीब चल रही है। भारत में यह 0.000920 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 2.45 प्रतिशत की गिरावट आई है। शिबा इनु ने हाल ही में The Third Floor (TTF) के साथ अपने अलायंस के बारे में खुलासा किया है। इसके साथ शिबा इनु मेटावर्स की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। इसी कारण इथेरियम व्हेल्स को इस टोकन में क्षमता नजर आ रही है और वे इसे खरीद रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.