Shiba Inu व्हेल्स का ट्रेडिंग वॉल्यूम 639% बढ़ा, औसत कीमत में भी आया उछाल

शिबा इनु के एक्टिव एड्रेसेज में पिछले एक दिन में 57.41% की बढ़ोत्तरी हुई है।

Shiba Inu व्हेल्स का ट्रेडिंग वॉल्यूम 639% बढ़ा, औसत कीमत में भी आया उछाल

र्तमान में शिबा इनु 0.00001044 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो व्हेल्स ने लाखों की संख्या में शिबा इनु का ट्रांजैक्शन किया है
  • टोकन की औसत कीमत में 3.06% की बढ़ोत्तरी
  • वर्तमान में शिबा इनु 0.00001044 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है
विज्ञापन
Shiba Inu के ट्रेडिंग वॉल्यूम में एक बार फिर सरसरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी के ट्रांजैक्शंस टॉप 100 व्हेल्स में काफी बढ़ गए हैं। WhaleStats ने एक एनालिसिस कर बताया है कि टॉप 100 शिबा इनु होल्डर्स में ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछले 24 घंटों में 639 प्रतिशत बढ़ गया है। IntoTheBlock के डेटा के अनुसार एक दिन के अंदर शिबा इनु व्हेल्स के बड़े ट्रांजैक्शंस में 61% की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 

WhaleStats के डेटा के अनुसार शिबा इनु व्हेल्स में एक्टिविटी काफी बढ़ गई है। Dogecoin के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी शिबा इनु का ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने के पीछे कई कारक हैं। इनमें संस्थागत भागीदार भी शामिल हैं जिन्होंने टोकन में गतिविधियों को बढ़ा दिया है। इसके अलावा व्हेल्स का एक्टिव हो जाना भी ट्रेडिंग वॉल्यूम के ऊपर जाने का कारण है, जिसमें व्हेल्स या तो टोकन को बेचते हैं या फिर खरीदते हैं। इसी वजह से पिछले 24 घंटों में शिबा इनु क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी भी हो चुकी है। 

इसके अलावा, शिबा इनु के एक्टिव एड्रेसेज में पिछले एक दिन में 57.41% की बढ़ोत्तरी हुई है। रिपोर्ट कहती है कि बीते एक दिन में क्रिप्टो व्हेल्स ने लाखों की संख्या में शिबा इनु टोकनों का लेनदेन किया है जिससे ट्रेड वॉल्यूम में बढ़ोत्तरी हुई है। इसी कारण शिबा इनु का औसत बैलेंस 18.53% बढ़ गया है जबकि टोकन की औसत कीमत में 3.06% की बढ़ोत्तरी हो गई है। 

CoinMarketCap के ताजा डेटा के अनुसार, वर्तमान में शिबा इनु 0.00001044 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। खबर लिखे जाने के समय तक भारत में शिबा इनु की कीमत में 3.79% प्रतिशत की बढ़त दर्ज हो चुकी थी। यानि शिबा इनु की ट्रेड ओपनिंग आज बड़ी बढ़त के साथ हुई है। भारत में यह ₹ 0.000931 पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत के दो दिनों में यह नुकसान में चल रहा था। पिछले कई दिनों से शिबा इनु टीम टोकन बर्निंग पर फोकस कर रही है। इससे टोकन की कीमत में हल्की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »