Shiba Inu 24 घंटे में हुआ दोगुना, Bitcoin, Ether की कीमत में गिरावट: जानें सभी कॉइन की लेटेस्ट कीमतें

केवल Bitcoin ने ही नहीं, बल्कि मीम-कॉइन शीबा इनु (Shina Inu) ने भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की है। खबर लिखे जाने के 24 घंटे पहले तक SHIB ने 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी।

Shiba Inu 24 घंटे में हुआ दोगुना, Bitcoin, Ether की कीमत में गिरावट: जानें सभी कॉइन की लेटेस्ट कीमतें

पिछले 24 घंटे में Shiba Inu (SHIB) की कीमत में 130 प्रतिशत की बढ़तोरी दर्ज की गई है

ख़ास बातें
  • Shiba Inu की कीमत में पिछले 24 घंटे में 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई
  • 20 अक्टूबर को बिटकॉइन की कीमत $66,930 (लगभग 50,20,921 रुपये) पर थी
  • वर्तमान में एक ईथर की कीमत $4,298 (लगभग 3.22 लाख रुपये) है
विज्ञापन
Bitcoin मुल्यांकन के हिसाब से दुनिया की सबसे कीमती क्रिप्टोकरंसी है, जो हाल ही में $60,000 (लगभग 45 लाख रुपये) से ऊपर ट्रेड (Bitcoin trading price) कर रही थी। गुरुवार, 28 अक्टूबर को बिटकॉइन 1.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) $62,953 (लगभग 47 लाख रुपये) थी। पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च होने के बाद, 20 अक्टूबर को बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) $66,930 (लगभग 50,20,921 रुपये) के ऑल-टाइम हाई पर थी।

केवल Bitcoin ने ही नहीं, बल्कि मीम-कॉइन शीबा इनु (Shina Inu) ने भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की है। खबर लिखे जाने के 24 घंटे पहले तक SHIB ने 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी। वहीं, आज यह 43.22 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ खुला। फिलहाल शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) 0.000075 डॉलर (करीब 0.0056 रुपये) है।

वहीं, Ether 2.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर (Crypto price tracker) के अनुसार, वर्तमान में एक ईथर टोकन की कीमत (Ether price in India) $4,298 (लगभग 3.22 लाख रुपये) है। इथेरियम ब्लॉकचेन पर आधारित ईथर दुनिया में दूसरी सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी (Most valued cryptocurrency in the World) है।

क्रिप्टो मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स ने पाया कि पिछले हफ्ते बिटकॉइन की कीमत में 10.08% की गिरावट के साथ, अन्य altcoins ने भी उतार-चढ़ाव देखा है। खबर लिखे जाने तक अन्य लोकप्रिय ऑल्टकॉइन के ट्रेडिंग चार्ट लाल रंग से रंगे हुए थे, जिसका मतलब है कि इनमें गिरावट देखने को मिल रही थी। जहां एक ओर, कार्डानो (Cardano) 7.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला, वहीं रिपल (Ripple) की कीमत भी 7.94 प्रतिशत गिरी।

इसी तरह पोल्काडॉट (Polkadot), डॉजकॉइन (Dogecoin) और यूनिस्वैप (Uniswap) ने भी गिरावट दर्ज की। हालांकि, कुछ लोकप्रिय कॉइन ने बढ़ोतरी भी देखी, जिनमें टीथर (Tether), यूएसडी कॉइन (USD Coin) और पॉलीगॉन (Polygon) शामिल हैं।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »