Shiba Inu की कीमत में आज बड़ा उछाल, ETH व्हेल्स ने खरीदें 534 खरब टोकन

Gimli इथेरियम व्हेल के बारे में कहा गया है कि यह अधिकतर SHIB पर ही दांव लगाता है और शिबा इनु इसकी सबसे बड़ी होल्डिंग है

Shiba Inu की कीमत में आज बड़ा उछाल, ETH व्हेल्स ने खरीदें 534 खरब टोकन

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की ओवरऑल वैल्यू में सुधार का SHIB पर भी हो रहा असर

ख़ास बातें
  • शिबा इनु टोकन में व्हेल्स की एक्टिविटी काफी बढ़ गई है
  • 2 इथेरियम व्हेल्स ने 534 खरब शिबा इनु टोकन खरीदे हैं
  • Gimli व्हेल टॉप इथेरियम व्हेल्स में 248वें रैंक पर आता है
विज्ञापन
Shiba Inu निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है कि टोकन की कीमत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में काफी बढ़त आई है। एक दिन पहले भी शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu Price) में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई थी। वर्तमान में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की ओवरऑल वैल्यू में सुधार देखा जा रहा है जिसका असर कई टोकनों की प्राइसिंग में भी नजर आ रहा है। शिबा इनु भी इन्हीं टोकनों में से एक है, जो पिछले दो दिनों से अच्छा परफॉर्म कर रहा है।  

CoinMarketCap का डेटा बताता है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आ रहे सुधार के मद्देनजर शिबा इनु ने पिछले 24 घंटों में अपनी कीमत में काफी सुधार किया है। पिछले 24 घंटों में शिबा इनु की कीमत में 3.32% की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने के समय पर भारतीय  एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, शिबा इनु की कीमत में 8.89% की बढ़त आ चुकी थी और यह ₹ 0.000919 पर ट्रेड कर रहा था। सप्ताह की शुरुआत में भले ही पूरी क्रिप्टोमार्केट समेत शिबा इनु को नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन पिछले दो दिनों से टोकन लगातार हरे रंग में नजर आ रहा है। 

Shiba Inu की कीमत में आ रही इस बढ़ोत्तरी का कारण शिबा इनु व्हेल्स का एक्टिव हो जाना भी बताया जा रहा है। WhaleStats की रिपोर्ट कहती है कि बीते पिछले कुछ घंटों के भीतर 2 इथेरियम व्हेल्स ने 534 खरब शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। यह खरीद तीन बड़े ट्रांजैक्शन में की गई है। Gimli नामक इथेरियम व्हेल ने इसमें 1.87 खरब शिबा इनु टोकन एक ही ट्रांजैक्शन में खरीदे हैं। इनकी कीमत 19 लाख डॉलर से अधिक बताई जा रही है। Gimli व्हेल टॉप इथेरियम व्हेल्स में 248वें रैंक पर आता है। 

Gimli इथेरियम व्हेल के बारे में कहा गया है कि यह अधिकतर SHIB पर ही दांव लगाता है। इसके बारे में कहा गया है कि शिबा इनु इसकी सबसे बड़ी होल्डिंग है। वर्तमान में इस व्हेल के वॉलेट में 391 खरब शिबा इनु टोकन मौजूद हैं। इसके अलावा WhaleStats की रिपोर्ट में कहा गया है कि BlueWhale0159 नामक इथेरियम व्हेल ने पिछले 24 घंटों में 1.47 खरब शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। इनकी कीमत 15 लाख डॉलर से ज्यादा बताई गई है। BlueWhale0159 टॉप इथेरियम व्हेल्स में 373 वें रैंक पर मौजूद है। 

इन आंकड़ों से पता चलता है कि शिबा इनु टोकन में व्हेल्स की एक्टिविटी काफी बढ़ गई है जिसका असर इसकी कीमत पर देखा जा रहा है। शिबा इनु मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी है। इसे हाल ही में कई इंटरनेशनल क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी पॉपुलरिटी में और अधिक इजाफा हुआ है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu Trade news, SHIB, SHIB price today
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »