Shiba Inu होल्डर्स को यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म दे रहा फ्री डिलीवरी और 2% डिस्काउंट!

ऑफर दो हफ्ते के लिए वैध है जिसके मुताबिक, Shopping.io पर शॉपिंग करने वाले कस्टमर्स, जो शिबा इनु में पेमेंट करेंगे, उन्हें 2 प्रतिशत का खास डिस्काउंट दिया जाएगा और शिपिंग भी फ्री होगी

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Shopping.io को 2020 में लॉन्च किया गया था
  • यह कस्टमर्स को 200 से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी में शॉपिंग की देता है एक्सेस
  • कस्टमर्स Amazon, eBay, Walmart आदि से कर सकते हैं क्रिप्टो में शॉपिंग

Shiba Inu होल्डर्स के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Shopping.io ने खास ऑफर निकाला है

Shiba Inu होल्डर्स के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Shopping.io ने खास ऑफर निकाला है। Shopping.io एक ऐसा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो बड़े रिटेलर्स जैसे Amazon, eBay, Walmart और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से क्रिप्टोकरेंसी में शॉपिंग करने की सुविधा मुहैया करवाता है। हाल ही में प्लेटफॉर्म ने शिबा इनु को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा था। अब इस दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने शिबा इनु के होल्डर्स के लिए खास डिस्काउंट ऑफर निकाला है। 

Shopping.io ने Shiba Inu होल्डर्स के लिए घोषणा कर कहा है कि अब इस मीम क्रिप्टोकरेंसी को होल्ड करने वाले कस्टमर्स को फ्री शिपिंग का मौका दिया जा रहा है। इसके साथ ही 2% डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह ऑफर दो हफ्ते के लिए वैध है। Shopping.io पर शॉपिंग करने वाले कस्टमर्स, जो शिबा इनु में पेमेंट करेंगे, उन्हें 2 प्रतिशत का खास डिस्काउंट दिया जाएगा और शिपिंग भी फ्री होगी। पेमेंट के लिए कंपनी CoinPayments नामक पॉपुलर पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करती है। 

Advertisement
Shopping.io को 2020 में लॉन्च किया गया था, जो कस्टमर्स को लगभग 200 से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी में शॉपिंग करने की एक्सेस देती है। इसके कस्टमर्स बड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon, eBay, Walmart आदि से क्रिप्टो में पेमेंट करके शॉपिंग कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की मदद से वह सप्लाई चेन की क्षमता को बढ़ा सकती है। Shopping.io से शॉपिंग करने के लिए यूजर को प्लेटफॉर्म पर एक अकाउंट बनाकर स्वयं को रजिस्टर करवाना होता है। उसके बाद यूजर डैशबोर्ड पर जाकर विभिन्न कंपनियों के प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कंपनी यूजर्स के डेटा को एक डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन पर सेव करती है। कस्टमर्स के लिए डिस्काउंट की इस घोषणा से पहले Shopping.io के सीईओ आर्बेल आरिफ (Arbel Arif) एक ट्वीट के माध्यम से प्लेटफॉर्म और शिबा इनु के बीच होने वाली भविष्य की पार्टनरशिप के बारे में बताया। शिबा इनु ट्रेडर्स के बीच वर्तमान में काफी पॉपुलर है। कंपनी ने इसी के मद्देनजर इसके यूजर्स के लिए डिस्काउंट जैसे ऑफर को निकाला है। 
Advertisement

शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो, आज इसकी ट्रेड ओपनिंग बढ़त के साथ हुई है। दिन की शुरुआत शिबा इनु ने 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ की है। खबर लिखे जाने के समय पर यह भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर 0.000960 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, CoinMarketCap का डेटा बताता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी में पिछले 24 घंटों में ग्लोबल लेवल पर 5.25% की बढो़त्तरी देखी गई है।  

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto Paymemts, Shiba Inu news, E Commerce Companies, Discount

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.