Shiba Inu के होल्डर्स 11 लाख 90 हजार के पार, टॉप होल्डिंग्स में USDC को भी पछाड़ा

शिबा इनु की कीमत की बात करें तो वर्तमान में यह 0.000790 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

Shiba Inu के होल्डर्स 11 लाख 90 हजार के पार, टॉप होल्डिंग्स में USDC को भी पछाड़ा

वर्तमान में SHIB 0.000790 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • टॉप व्हेल्स के पास 52 करोड़ डॉलर कीमत के शिबा इनु कॉइन हैं
  • SHIB होल्डर्स ने 11 लाख 91 हजार 766 की संख्या को पार कर लिया है
  • बढ़ते होल्डर्स की संख्या कीमत में इजाफे की गारंटी नहीं मानी जा सकती है
विज्ञापन
Shiba Inu फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। मीम टोकन के होल्डर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिबा इनु के होल्डर्स ने 11 लाख 90 हजार के आंकड़े को पार कर लिया है। जल्द ही इनकी संख्या 12 लाख को पार कर लेगी। टोकन के बढ़ते होल्डर्स की संख्या बताती है कि गिरती कीमत के बावजूद निवेशकों की रुचि इसमें बढ़ रही है, जो कि टोकन के भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत माना जा सकता है। 

शिबा इनु कम्यूनिटी से जुड़े ट्विटर अकाउंट Shibainuart ने एक पोस्ट के जरिए शिबा इनु के होल्डर्स की संख्या बताई है। खबर लिखे जाने के समय पर Shibainuart के अनुसार, SHIB होल्डर्स ने 11 लाख 91 हजार 766 की संख्या को पार कर लिया था। यानि कि शिबा इनु के वर्तमान होल्डर्स की संख्या 12 लाख के करीब है। इसके होल्डर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 

शिबा इनु की कीमत की बात करें तो वर्तमान में यह 0.000790 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में कोई उतार चढ़ाव नहीं देखा गया है और यह स्थिर बना हुआ है। यहां पर बढ़ते होल्डर्स की संख्या कीमत में इजाफे की गारंटी नहीं मानी जा सकती है, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि होल्डर्स का बढ़ना इस मीम टोकन के लिए अच्छे भविष्य का संकेत देता है। शिबा इनु की कीमत अक्टूबर 2021 में इसके पीक पर थी, जब यह 0.000088 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। वर्तमान में यह अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 89 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्तमान में सभी टोकनों की कीमतें काफी ज्यादा गिर चुकी हैं। यह वह पॉइंट है जहां पर कीमतों में बड़ा बदलाव आने की संभावना सबसे ज्यादा है, यानि कि कीमतें अब ऊपर उठना शुरू होंगी, लेकिन यह बदलाव कब शुरू होगा, अभी इसके बारे में निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। शिबा इनु के लिए एक और बड़ी उपलब्धि ये भी है कि यह टॉप 100 इथेरियम व्हेल्स के लिए यह टोकन सबसे बड़ी होल्डिंग के रूप में स्थापित हो चुका है और इसने यहां स्टेबल कॉइन USDC को भी पीछे छोड़ दिया है। अब इन टॉप व्हेल्स के पास 52 करोड़ डॉलर के लगभग कीमत के शिबा इनु कॉइन हैं जो कि इनकी होल्डिंग का 16.24% हैं। 

शिबा इनु की कीमत वर्तमान में भले ही अपने निचले स्तर के करीब हो, लेकिन टोकन की पॉपुलरिटी निवेशकों के बीच बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। टोकन का बर्निंग रेट भी काफी ज्यादा है,और हो सकता है कि जल्द ही इसकी कीमत निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  10. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »