मीम कॉइन Shiba Inu के 110 लाख करोड़ से अधिक टोकन बर्न करने की तैयारी

इस मीम कॉइन के प्रमुख डिवेलपर Shytoshi Kusama का कहना है कि करोड़ों SHIB को बर्न करने के लिए कम्युनिटी की बड़ी कोशिश की जरूरत है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 15:00 IST
ख़ास बातें
  • इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ी है
  • SHIB को कई रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर स्वीकार कर रहे हैं
  • इस मीम कॉइन के लेयर 2 सॉल्यूशन Shibarium से भी इसकी ट्रेडिंग बढ़ी है

इस मीम कॉइन की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है

लोकप्रिय मीम कॉइन्स में से एक Shiba Inu के डिवेलपर्स इससे जुड़ी कम्युनिटी के लिए नए प्रोजेक्ट्स लाने पर काम कर रहे हैं। Shiba Inu की बर्निंग इसकी कम्युनिटी के बीच एक बड़ा मुद्दा है और वे इसके करोड़ों टोकन को बर्न होते देखना चाहते हैं। इस मीम कॉइन के प्रमुख डिवेलपर Shytoshi Kusama का कहना है कि करोड़ों SHIB को बर्न करने के लिए कम्युनिटी की बड़ी कोशिश की जरूरत है।

इससे जुड़े ट्विटर हैंडल SHIB BPP से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि अगले कुछ महीनों में लगभग 111 लाख करोड़ SHIB को बर्न किया जा सकता है। इसमें कम्युनिटी के बर्न शामिल नहीं हैं। SHIB डिस्कॉर्ड मॉडरेटर का कहना है कि ShibaSwap और लेयर 2 Shibarium दोनों की इसमें बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। Shibarium पर DApps आगामी महीनों में लोकल इकोसिस्टम पर करोड़ों SHIB को बर्न करने का कारण बन सकते हैं। इंफ्लुएंसर और अमेरिकी कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार David Gokhshtein ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें Shiba Inu में एक और हलचल जल्द होने की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले उनका कहना था कि यह $0.001 पर पहुंच सकता है लेकिन इसके एक डॉलर तक जाने की उम्मीद नहीं है। 


Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है। इसके साथ ही इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि इसके बड़े होल्डर्स के लिए SHIB सबसे अधिक इस्तेमाल वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है। Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी में तेजी आती है। SHIB को बहुत से रिटेलर्स पेमेंट के विकल्प के तौर पर भी स्वीकार कर रहे हैं। इस मीम कॉइन के लेयर 2 सॉल्यूशन Shibarium से भी इसकी ट्रेडिंग बढ़ी है।
Advertisement

इस मीम कॉइन के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई है। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन मेटावर्स प्लॉट्स का प्राइस 0.2 से 1 ETH के बीच रखा गया था। शुरुआत में 36,431 प्लॉट्स अनलॉक किए गए थे। प्राइस के लिहाज से इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया है। इसकी टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, game, meme coin, whales, Price, Metaverse, Ethereum, Solution, Purchase

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.