Shiba Inu का बर्न रेट पहुंचा 785%, पिछले 24 घंटों में 57 करोड़ से ज्यादा SHIB टोकन बर्न

शिबा इनु टोकन की बर्न ट्रैकिंग वेबसाइट Shibburn द्वारा जारी लेटेस्ट डेटा बताता है कि पिछले कुछ घंटों में ही 51.9 करोड़ शिबा इनु टोकन बर्न किए जा चुके हैं

Shiba Inu का बर्न रेट पहुंचा 785%, पिछले 24 घंटों में 57 करोड़ से ज्यादा SHIB टोकन बर्न

पिछले हफ्ते में 1.2 खरब शिबा इनु टोकन डेड वॉलेट्स में भेजे जा चुके हैं

ख़ास बातें
  • कुछ घंटों में ही 57.3 करोड़ SHIB किए गए बर्न
  • Schedulesite ने शिबा इनु को अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ने की घोषणा की
  • टॉप 10 ट्रेडिंग टोकनों में शामिल हुआ शिबा इनु
विज्ञापन
Shiba Inu टीम लगातार टोकनों को गैर सक्रिय वॉलेट्स में भेज रही है, जिन्हें डेड वॉलेट्स भी कहा जाता है। पिछले कई दिनों से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी का बर्न रेट लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों में करोड़ों शिबा इनु टोकन बर्न किए जा चुके हैं। टोकन की बर्निंग को ट्रैक करने वाली वेबसाइट की ओर से जारी किया गया लेटेस्ट डेटा बताता है कि पिछले 24 घंटों में शिबा इनु का बर्न रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। वेबसाइट के मुताबिक शिबा इनु का लेटेस्ट बर्न रेट 785% पहुंच चुका है। 

शिबा इनु टोकन की बर्न ट्रैकिंग वेबसाइट Shibburn द्वारा जारी लेटेस्ट डेटा बताता है कि पिछले कुछ घंटों में ही 51.9 करोड़ शिबा इनु टोकन बर्न किए जा चुके हैं। यह बर्निंग एक सिंगल ट्रांजैक्शन में हुई है। एक ही ट्रांजैक्शन में इतनी बड़ी संख्या में टोकन बर्निंग रिकॉर्ड से कम नहीं है। खबर लिखे जाने के समय तक 57.3 करोड़ SHIB बर्न किए जा चुके थे। पिछले हफ्ते में 1.2 खरब शिबा इनु टोकन डेड वॉलेट्स में भेजे जा चुके हैं। 

Shiba Inu के लीड डेवलपर शायतोशी कुसामा का कहना है इतनी बड़ी संख्या में शिबा इनु टोकनों की बर्निंग होना टीम के अथक प्रयास को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रोजेक्ट कई स्तरों पर काम कर रहा है। अभी चीजों को सही होने में थोड़ा समय लग सकता है।

शिबा इनु कम्युनिटी से जुड़े ट्विटर अकाउंट Shibainuart के मुताबिक, Schedulesite नाम के प्लेटफॉर्म ने शिबा इनु को अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ने की घोषणा की है। Schedulesite एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो फॉलोअर्स के लिए इवेंट आयोजित करता है।

WhaleStats के अनुसार, पिछले 24 घंटों में टॉप 100 इथेरियम व्हेल्स के लिए शिबा इनु ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से टॉप 10 ऐसेट्स में शामिल है। यानि कि जिन 10 बड़े टोकनों में टॉप 100 व्हेल ट्रेड कर रहे हैं, उनमें शिबा इनु भी शामिल है। इसके अलावा यह मीम क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में टॉप 5000 ETH व्हेल्स द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu burn news, Shiba Inu Burning, SHIB, SHIB latest news
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »