Shiba Coffee Company में मिल रही SHIB ब्रांडेड कॉफी, कीमत Rs 1262 से शुरू

नवंबर महीने की शुरूआत में लॉन्च हुई Shiba Coffee Company में कई तरह की SHIB ब्रांडेड कॉफी मिल रही हैं। कस्टमर SHIB में भी कॉफी को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2021 18:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की इनकम का 10 प्रतिशत शिब बर्निंग में भेज दिया जाता है।
  • शिब बर्नर प्लेलिस्ट, Bricks Buster मोबाइल गेम जैसे प्रोजेक्ट भी मौजूद।
  • Bigger Entertainment और The Vibe Maquillage जैसी कंपनियों का भी योगदान।

Shiba Coffee Company का मकसद लोगों को अपने पसंदीदा लोकल कॉफी रोस्टर की याद दिलाना है।

Shiba Inu पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इसकी कीमत में जहां रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है वहीं डॉजकॉइन से इसके मुकाबले को लेकर भी दोनों कॉइन सुर्खियों में रहते हैं। अब कम्यूनिटी प्रयासों के चलते इसकी पॉपुलेरिटी में और अधिक इजाफा होने जा रहा है। नवंबर महीने की शुरूआत में लॉन्च हुई Shiba Coffee Company में कई तरह की SHIB ब्रांडेड कॉफी मिल रही हैं जिसकी कीमत 16.99 डॉलर (लगभग 1,262 रुपये) से शुरू है। यहां पर कस्टमर SHIB में भी कॉफी को खरीद सकते हैं। कंपनी की इनकम का 10 प्रतिशत शिब बर्निंग में भेज दिया जाता है। 

Shiba Inu कम्यूनिटी या ShibArmy इससे पहले भी कम्यूनिटी के टोकन बर्निंग प्रोजेक्ट होस्ट कर चुकी है। अब Shiba Coffee Company इन प्रोजेक्ट में लेटेस्ट है। इसके अलावा शिब बर्नर प्लेलिस्ट, Bricks Buster मोबाइल गेम जैसे दूसरे प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। ये प्रोजेक्ट हालांकि डिजिटल दुनिया में ही चल रहे हैं। Shiba Coffee Company का मकसद लोगों को अपने पसंदीदा लोकल कॉफी रोस्टर की याद दिलाना है। इससे लोग Shiba Inu की डिजिटल दुनिया को फिजिकल प्रोडक्ट के साथ जोड़ पाएंगे। 
Advertisement

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "SHIB ने फिजिकल वर्ल्ड के साथ जो डिजिटल कम्यूनिटी बनाई है, वह लंबे समय तक प्रभाव और मूवमेंट बनाने की कुंजी है।" "जब लोग किसी चीज को छू और सूंघ सकते हैं, तो वे महसूस कर सकते हैं कि यह कोई ऐसी चीज नहीं जो सिर्फ ऑनलाइन ही मौजूद है।"

कॉइन बर्निंग अनिवार्य रूप से एक वॉलेट में क्रिप्टोकरेंसी टोकन भेजने का तरीका है, जिसकी कोई access key नहीं है। यह एक्ट आखिर में कॉइन को सर्कुलेशन से बाहर ले जाना है। यह सर्कुलेशन में टोकन की कुल संख्या को कम करता है और टोकन की कमी पैदा करता है। इस तरह से कॉइन बर्निंग का एक्ट क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू को बढ़ाता है।
Advertisement

अपनी कॉफी की मार्केटिंग के अलावा, Shiba Coffee Company की वेबसाइट में उन कंपनियों के नाम हैं जो SHIB की बर्निंग में योगदान करती हैं। कई कंपनियों ने पहले ही अपने मुनाफे के एक हिस्से को टोकन बर्न के सपोर्ट में देने का वादा किया है। इनमें Bigger Entertainment और The Vibe Maquillage शामिल हैं, जो क्रमशः SHIB में 20 प्रतिशत रॉयल्टी और 15 प्रतिशत सेल्स का खर्च करेंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.