Shiba Inu के 17.6 करोड़ टोकन बर्न, 256% बढ़ा बर्न रेट

इथेरियम व्हेल्स द्वारा होल्ड किए जाने वाले टॉप 10 डिजिटल एसेट्स की लिस्ट में पहले स्थान पर रहने वाला शिबा इनु अब पांचवें स्थान पर आ गया है

Shiba Inu के 17.6 करोड़ टोकन बर्न, 256% बढ़ा बर्न रेट

भारत में शिबा इनु 1.01 % की बढ़त के साथ 0.00104 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

ख़ास बातें
  • शिबा इनु की रैंक टॉप होल्डिंग क्रिप्टोकरेंसी के मामले में नीचे आ गई है
  • इथेरियम व्हेल्स ने भारी संख्या में टोकनों की सेल की है
  • इथेरियम व्हेल्स ने 1.5 ट्रिलियन शिबा इनु टोकनों की बिकवाली की है
विज्ञापन
Shiba Inu टीम लगातार शिबा इनु टोकनों की बर्निंग कर रही है जिससे इस मीम टोकन का बर्न रेट एक बार फिर से 250% से ऊपर पहुंच गया है। सर्कुलेटिंग सप्लाई से टोकन को कम करने के लिए SHIB आर्मी हर घंटे टोकनों की बर्निंग कर रही है। इस बार टीम ने 17.6 करोड़ शिबा इनु टोकनों को डेड एंड वॉलेट्स में भेज दिया है। इससे टोकन का बर्न रेट बढ़कर 256% पहुंच गया। 

Shibburn के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शिबा इनु का बर्न रेट 256.13% पहुंच गया है। Shibburn प्लेटफॉर्म शिबा इनु की बर्निंग भी करता है और बर्न किए जा रहे टोकनों की ट्रैकिंग भी करता है। वेबसाइट के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटों में भारी संख्या में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी को बर्न किया गया है। शिबा इनु आर्मी ने 176,545,974 टोकनों को डेड वॉलेट्स में भेजा है। इसके लिए टीम ने 29 ट्रांजैक्शन किए हैं। 

ऑन-चेन डेटा प्लेटफॉर्म WhaleStats के अनुसार शिबा इनु की रैंक टॉप होल्डिंग क्रिप्टोकरेंसी के मामले में नीचे आ गई है। Ethereum, BSC और Polygon जैसे टोकनों को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म ने कहा है कि इथेरियम व्हेल द्वारा होल्ड किए जाने वाले टॉप 10 डिजिटल एसेट्स की लिस्ट में पहले स्थान पर रहने वाला शिबा इनु अब पांचवें स्थान पर आ गया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हाल ही में इथेरियम व्हेल्स ने भारी संख्या में टोकनों की सेल की है। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, इथेरियम व्हेल्स ने 1.5 ट्रिलियन शिबा इनु टोकनों की बिकवाली की है जिससे सबसे बड़ी 100 इथेरियम व्हेल्स द्वारा शिबा इनु होल्डिंग में भारी कमी आई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को जहां इन व्हेल्स के पास 159,673,102 डॉलर के शिबा इनु थे, मंगलवार को यह होल्डिंग 140,264,215 डॉलर की हो गई। शिबा इनु होल्डिंग में 1,444,866,920,152 कॉइन्स का अंतर आ गया। शिबा इनु की वर्तमान कीमत की बात करें तो आज इसकी कीमत में मामूली बढ़त देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय पर भारत में शिबा इनु 1.01 % की बढ़त के साथ 0.00104 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu, Shiba Inu Burning, Shiba Inu Coin Price
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »