पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण डिजिटल रूबल का ट्रायल तेज करेगा रूस

CBR ने हाल ही में बताया था कि उसने बैंकों के साथ मिलकर बनाए गए डिजिटल रूबल के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू कर दी है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 31 मई 2022 18:08 IST
ख़ास बातें
  • ट्रायल में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की टेस्टिंग भी शामिल होगी
  • CBR का कहना है कि वह क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट की अनुमति नहीं देगा
  • बहुत से अन्य देश क्रिप्टो को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं

डिजिटल रूबल का ट्रायल वास्तविक क्लाइंट्स के साथ स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के इस्तेमाल से होगा

रूस के सेंट्रल बैंक (CBR) ने यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से बचने के लिए डिजिटल रूबल के ट्रायल की स्पीड बढ़ाने का फैसला किया है। CBR ने पहले डिजिटल रूबल को 2024 में लॉन्च करने की योजना बनाई थी लेकिन अब इसे अगले वर्ष अप्रैल तक प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। 

डिजिटल रूबल का ट्रायल वास्तविक क्लाइंट्स के साथ स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के इस्तेमाल से शुरू किया जाएगा। EFE ने इंटरफैक्स के हवाले से बताया है कि CBR की वाइस प्रेसिडेंट Olga Skorobogátova ने डिजिटल रूबल का ट्रायल तेज करने की घोषणा की है। ट्रायल में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की टेस्टिंग भी शामिल होगी। स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स ऐसे कोड में लिखे कंप्यूटर प्रोग्राम होते हैं जिनसे पार्टीज के बीच सहमति वाली शर्तों के इंटरमीडियरीज के बिना ऑटोमैटिक कम्प्लायंस की अनुमति मिलती है। CBR ने हाल ही में बताया था कि उसने बैंकों के साथ मिलकर बनाए गए डिजिटल रूबल के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्टिंग में बैंक के कस्टमर्स के लिए डिजिटल वॉलेट्स खोलना और यूजर्स के लिए ट्रांसफर शामिल है। 
Advertisement

हाल ही में रूस के इंडस्ट्री और ट्रेड मिनिस्टर Denis Manturov ने कहा था कि रूस जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के कानूनी जरिए के तौर पर स्वीकृति देने का फैसला कर सकता है। हालांकि, CBR का कहना है कि वह क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट की अनुमति नहीं देगा। इससे पहले CBR ने क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग और ट्रेडिंग पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रस्ताव दिया था। रूस के लोग प्रति वर्ष लगभग 5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी ट्रांजैक्शंस करते हैं।  Manturov ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल से जुड़े रेगुलेशंस को सेंट्रल बैंक बनाएगा और इसके बाद सरकार की ओर से इन्हें स्वीकृति दी जाएगी।

पिछले वर्ष CBR ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस बढ़ने के कारण फाइनेंशियल सिस्टम के कमजोर होने की आशंका जताई थी। इसके अधिकारियों का कहना था कि रूस के फाइनेंशियल मार्केट में क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल होने की गुंजाइश नहीं है। बहुत से अन्य देश भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका में हाल ही में इस सेगमेंट से जुड़ा एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी हुआ था। इसमें फेडरल रिजर्व से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की संभावना पर विचार करने के लिए भी कहा गया था। अमेरिका में पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामले बढ़े हैं। इस वजह से रेगुलेटर्स से इस सेगमेंट की स्क्रूटनी को सख्त करने पर जोर दिया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Russia, CBDC, Ukraine, Transactions, Legal, Users
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.