Bitcoin है डूबती अर्थव्यवस्था का 'सहारा', जानें रिच डैड, पुअर डैड के ऑथर ने क्या कहा...

Robert Kiyosaki ने ट्वीट के जरिए लोगों को Bitcoin के महत्व की ओर ध्यान देने के लिए कहा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Robert Kiyosaki ने ट्वीट के जरिए लोगों को Bitcoin के महत्व बताया
  • पिछले कुछ समय से अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही है
  • कियोसाकी ने अमेरिका में बड़े क्रैश को लेकर पहले भी लोगों को सचेत किया है

इन्होंने कई बार अमेरिकी डॉलर और अर्थव्यवस्था के बड़े क्रैश को लेकर लोगों को सचेत किया है

रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने Bitcoin का सपोर्ट करते हुए उसे बुरे वक्त का साथी बताया है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि रॉबर्ट एक निवेशक, उद्यमी और वित्तीय साक्षरता पर एक पॉपुलर किताब "Rich Dad, Poor Dad" लिख चुके हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लोगों को गोल्ड और सिल्वर के साथ-साथ बिटकॉइन की ओर ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बिटकॉइन समय के साथ बेहद महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

Robert Kiyosaki ने ट्वीट के जरिए लोगों को Bitcoin के महत्व की ओर ध्यान देने के लिए कहा। कियोसाकी ने अपने ट्वीट में लिखा, "सोना, चांदी, बिटकॉइन आपके धन की रक्षा कर सकते हैं...लेकिन आपकी आय की नहीं। जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था चरमराती है, शेयर बाजार अस्त-व्यस्त हो जाते हैं, पेंशन दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है और बेरोजगारी बढ़ जाती है, एक साइड हसल आपको आय प्रदान कर सकता है। कौन जाने,? आपका साइड हसल अगले अमेजन या बिटकॉइन में बदल सकता है। ध्यान रखें। सचेत रहें।"
 

कियोसाकी का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। निश्चित तौर पर वह इसी को ध्यान में रखते हुए अपने फॉलोअर्स को सचेत करने चाह रहे होंगे।

उन्होंने बिटकॉइन को महत्वपूर्ण तो कहा, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि BTC अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति में किसी की इनकम को नहीं बचा सकेगा। 
Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कियोसाकी ने लोगों को अमेरिका में मंदी या बड़े क्रैश को लेकर सचेत किया हो। उन्होंने कई बार अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के एक बड़े क्रैश के आने की भविष्यवाणी की है, जिसमें उनका कहना है कि ऐसा हाल 1990 के दशक से विकसित हो रहा है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny, Bitcoin
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.