Cryptocurrency पेमेंट्स स्‍वीकार करने वाला पहला फुटबॉल क्‍लब होगा RCD Espanyol

आरसीडी एस्पेनयोल ने क्रिप्टो स्नैक के साथ पार्टनरशिप की है।

Cryptocurrency पेमेंट्स स्‍वीकार करने वाला पहला फुटबॉल क्‍लब होगा RCD Espanyol

आरसीडी एस्पेनयोल के सपोटर्स गेम्‍स से जुड़े टिकट, मर्चेंडाइज प्रोडक्‍ट्स और खाने-पीने से जुड़े सामान क्रिप्‍टोकरेंसी में पेमेंट करके खरीद सकेंगे।

ख़ास बातें
  • अगस्‍त में शुरू होने वाले ला लीगा सीजन से इन ऑफर्स की शुरुआत होगी
  • कुछ महीनों में डिजिटल असेट्स को लेकर फुटबॉल इंडस्‍ट्री में दिलचस्‍पी है
  • आरसीडी एस्पेनयोल क्रिप्‍टो ऑप्‍शन देने वाली पहली ला लीगा टीम है
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) मार्केट उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है, इसके बावजूद दुनियाभर में इसकी पॉपुलैरिटी बरकरार है। क्रिप्‍टोकरेंसीज को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में अपनाया जाना जारी है। इस फेहरिस्‍त में अगला नाम जुड़ा है RCD Espanyol (आरसीडी एस्पेनयोल) का। स्‍पेन के कैटेलोनिया बेस्‍ड यह पेशेवर फुटबॉल टीम टिकट के लिए पेमेंट के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने वाली पहली ला लीगा टीम बनने जा रही है। इसके लिए आरसीडी एस्पेनयोल ने क्रिप्टो स्नैक (Crypto Snack) के साथ पार्टनरशिप की है। 

आरसीडी एस्पेनयोल के सपोटर्स गेम्‍स से जुड़े टिकट, मर्चेंडाइज प्रोडक्‍ट्स और खाने-पीने से जुड़े सामान क्रिप्‍टोकरेंसी में पेमेंट करके खरीद सकेंगे। cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अगस्‍त में शुरू होने वाले ला लीगा सीजन से इन ऑफर्स की शुरुआत करने की तैयारी है। 

बीते कुछ महीनों में डिजिटल असेट्स को लेकर फुटबॉल इंडस्‍ट्री में दिलचस्‍पी देखने को मिली है। दुनिया भर के फुटबॉल क्‍लबों ने क्रिप्‍टोकरेंसी बिजनेसेज के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें क्रिप्‍टो पेमेंट से लेकर स्‍पॉन्‍सरशिप तक शामिल है। 

ला लीगा, स्पेन की टॉप फुटबॉल लीग है, पर यह क्रिप्‍टोकरेंसी इंडस्‍ट्री में उतनी एक्टिव नहीं रही है। पहली बार यह लीग एक बदला हुआ अंदाज देखेगी। आरसीडी एस्पेनयोल पहली टीम होगी, जिसके सपोर्टर अपनी टीम से जुड़े खर्चों को क्रिप्‍टो पेमेंट के जरिए पूरा कर पाएंगे। फ‍िर चाहे टिकट खरीदना हो या फ‍िर खाने-पीने से जुड़ा सामान। खबरों के मुताबिक, लोगों के पास बिटकॉन, ईथर समेत कई और क्रिप्‍टोकरेंसी में पेमेंट का ऑप्‍शन होगा। 

आरसीडी एस्पेनयोल ने जिस फाइनेंशियल ऐप ‘क्रिप्टो स्नैक' के साथ पार्टनरशिप की है, वह अपने iGaming कॉइन, SNACK के जरिए कई मार्केट्स में कारोबार करता है। इस कॉइन को भी पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में ऐड किया जाएगा। 

आरसीडी एस्पेनयोल के CEO- माओ ये वू ने कहा है कि इस पार्टनरशिप से पिच के अंदर और बाहर एडवांटेज मिलेगा। फुटबॉल फैंस को गेम में शामिल होने के लिए ज्‍यादा ऑप्‍शन मिलेंगे। उन्‍होंने कहा कि इस इस कदम के जरिए हम एक ऐसे सेक्‍टर में आगे हो जाएंगे, जो फ‍िलहाल तो है ही, भविष्‍य में भी इसकी उपयोगिता होगी। क्रिप्टो स्नैक भी इस पार्टनरशिप को लेकर उत्‍साहित है। इसके CEO- स्टुअर्ट मॉरिसन ने कहा कि उनकी कंपनी स्पेन के सबसे पॉपुलर सॉकर क्लबों में से एक के साथ काम करने के लिए रोमांचित है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »