'Bitcoin में छोटा सा निवेश भी महंगाई की मार से कर सकता है बचाव'

अमेरिका में वार्षिक कंज्यूमर प्राइस इनडेक्स (CPI) इनफ्लेशन 8.3 प्रतिशत पहुंच गई, जो पिछले 40 सालों में अब तक का सबसे हाई इनफ्लेशन रेट है 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2022 10:08 IST
ख़ास बातें
  • रे डालियो ने बिटकॉइन निवेश को लेकर दिया महत्वपूर्ण बयान
  • यूएस फेडरेल के ब्याज दरें बढ़ाने के फैसले को बताया घातक
  • रे डालियो बड़े Crypto निवेशकों में गिने जाते हैं

रे डालियो ने कहा कि बिटकॉइन इन्फ्लेशन के खिलाफ डिजिटल गोल्ड के रूप में काम आ सकता है

ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स (Bridgewater Associates) के फाउंडर रे डालियो (Ray Dalio) ने बिटकॉइन को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके निवेश का एक छोटा हिस्सा बिटकॉइन (Bitcoin) में है। मंगलवार को डालियो ने बताया कि उनके पोर्टफोलियो का छोटा प्रतिशत बिटकॉइन को दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि आज के महंगाई के दौर में बिटकॉइन में निवेश कैसे एक खास भूमिका अदा कर सकता है और महंगाई के खिलाफ ढाल बन सकता है।  

CNBC को दिए एक इंटरव्यू में डालियो ने अपने 'कैश इज ट्रैश' (cash is trash) सिद्धांत को दोहराया, जिस स्पीड से इसके होल्डर क्रय क्षमता को खो रहे हैं। अमेरिका में वार्षिक कंज्यूमर प्राइस इनडेक्स (CPI) इनफ्लेशन 8.3 प्रतिशत पहुंच गई। यह इसके पिछले महीने की दर से केवल 0.2 प्रतिशत कम थी। यह आंकड़ा पिछले 40 सालों में अब तक का सबसे हाई इनफ्लेशन रेट है। 

इस पर काबू पाने के लिए फेडरेल रिजर्व ने ब्याज दरों को इतना अधिक बढ़ा दिया जितना कि पिछले दो दशकों में भी नहीं बढ़ाया गया था। हालांकि, मॉनिटरी पर की जा रही ये कड़ाई पहले ही इक्विटी पर चोट कर रही है। डालियो इसी को लेकर कहते हैं कि यह कैश से भी ज्यादा घाटे वाला सौदा साबित हो रहा है। यानि कि इक्विटी में निवेश करना पैसे की बर्बादी के जैसा है। 

इस अरबपति का मानना है कि फेडरेल रिजर्व ने पैसे और देनदारी से भरी इकोनॉमी को ऊपर उठाने के लिए जो कदम उठाया है उससे एक ऐसा ऋण इस पर आ गया है जो इससे पहले कभी नहीं आया था। इससे रिटर्न निगेटिव ही प्राप्त होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिटकॉइन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर किसी ने अपने निवेश का छोटा हिस्सा बिटकॉइन (Bitcoin Investment) में रखा है तो यह महंगाई के इस दौर में काफी काम का साबित हो सकता है, यानि कि यह डिजिटल गोल्ड की तरह काम आ सकता है। 
Advertisement

कुछ समय पहले डालियो ने बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी की ये कहकर आलोचना की थी कि ये दोनों फिएट मनी की जगह लेने में असफल हुए हैं, लेकिन पिछले दो सालों में इसने जो ग्रोथ की है, उसके हिसाब से इन्हें गोल्ड के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। फिर भी, इस अरबपति ने ये भी कहा था कि अगर क्रिप्टोकरेंसी बहुत ज्यादा विकास करती है तो सरकार इसे फिर से गिरा देगी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.