Polygon शुरू करेगा यूजर्स की डिटेल प्राइवेट रखने वाली आइडेंटिटी सर्विस

Polygon ID कही जाने वाली इस सर्विस से यूजर्स की ऑन-चेन प्राइवेसी को बरकरार रखने के साथ उनकी इनफॉर्मेशन को वेरिफाई करने में मदद मिलेगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 18:30 IST
ख़ास बातें
  • इस सर्विस को डीसेंट्रलाइज्ड आइडेंटिटी प्रोटोकॉल iden3 के साथ बनाया जाएगा
  • इस सर्विस का इस्तेमाल अन्य प्रकार से भी हो सकता है
  • ब्लॉकचेन नेटवर्क्स इसमें अपने इस्तेमाल के लिए बदलाव कर सकेंगे

हाल ही में महाराष्ट्र में Polygon पर जाति प्रमाणपत्र जारी करने की शुरुआत की गई है

Ethereum के लिए लेयर 2 स्केलेबिलिटी सॉल्यूशन Polygon ने ZK क्रिप्टोग्राफी पर चलने वाली एक नई आइडेंटिटी वेरिफिकेशन सर्विस पर काम शुरू किया है। Polygon ID कही जाने वाली इस सर्विस से यूजर्स की ऑन-चेन प्राइवेसी को बरकरार रखने के साथ उनकी इनफॉर्मेशन को वेरिफाई करने में मदद मिलेगी। इस सर्विस के इस्तेमाल से ब्लॉकचेन पर चलने वाले ऐप्लिकेशंस यूजर डेटा को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे। Polygon की डिवेलपमेंट टीम ने बताया कि इस सर्विस को डीसेंट्रलाइज्ड आइडेंटिटी प्रोटोकॉल iden3 के साथ बनाया जाएगा। 

ZK बेस्ड प्रोटोकॉल में ब्लॉकचेन नेटवर्क्स को डेटा का खुलासा किए बिना ट्रांजैक्शंस को वैलिटेड करन की अनुमति मिलती है। इसमें केवल ट्रांजैक्शन से जुड़ी एंटिटीज ट्रांजैक्शन के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकती हैं। इससे Ethereum नेटवर्क पर यूजर्स आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं और इसके साथ ही उनकी व्यक्तिगत जानकारी भी सुरक्षित रहती है। Polygon ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह इस तरह की पहली सर्विस है जिसमें ZK क्रिप्टोग्राफी, प्राइवेसी और ब्लॉकचेन स्केलिंग टेक्नोलॉजी होगी। ZK क्रिप्टोग्राफी से ट्रांजैक्शंस और व्यक्तिगत जानकारी को जानकारी का नियंत्रण दिए बिना वेरिफाई किया जा सकता है। 

Polygon ने कहा कि ZK क्रिप्टोग्राफी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर उसकी एक अरब डॉलर से अधिक खर्च करने की योजना है। Polygon ID में ZK प्रूफ्स का इस्तेमाल नो युअर कस्टमर (KYC) वेरिफिकेशन के लिए यूजर की आइडेंटिटी को साबित करने के लिए होगा। यूजर्स को इसके लिए व्यक्तिगत दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। Polygon ID का इस्तेमाल करने पर यूजर्स को KYC की जरूरत वाली कंपनियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा नहीं करना होगा। Polygon का कहना है कि इस सर्विस का इस्तेमाल अन्य प्रकार से भी हो सकता है। इससे डीसेंट्रलाइज्ड क्रेडिट स्कोर और Web 3 गेम्स के लिए प्लेयर के प्रोफाइल में किया जा सकता है। Polygon ID ओपन सोर्स होगी और इसकी अपनी सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट किट से पूरी की जाएगी जिससे किसी भी ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल को अपने इस्तेमाल के लिए इसमें बदलाव करने की सुविधा मिलेगी।

हाल ही में महाराष्ट्र में Polygon पर जाति प्रमाणपत्र जारी करने की शुरुआत की गई है। राज्य के गढ़चिरोली जिले और इटापल्ली गांव के निवासियों को Polygon ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म LegitDoc पर जाति प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। इससे इन प्रमाणपत्रों को तुरंत वेरिफाई किया जा सकता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ethereum, Blockchain, Polygon, Service, Users, Secure, Verification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.