'Crypto मार्केट में मंदी के बावजूद Web 3 रहेगा हिट'

नैलवाल ने कहा कि मार्केट में मंदी का दौर लम्बा चल सकता है लेकिन, अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व मार्केट में आई इस अनिश्चितता को काबू करने में कामयाब हो जाती है तो मार्केट की इस मंदी पर ब्रेक लग सकता है।

'Crypto मार्केट में मंदी के बावजूद Web 3 रहेगा हिट'

क्रिप्टो मार्केट में मंदी का असर क्रिप्टो फर्मों पर अब दिखने लगा है

ख़ास बातें
  • Polygon के co-founder संदीप नैलवाल ने Web 3 को लेकर किया ट्वीट
  • ट्वीट में को-फाउंडर ने कहा कि Web 3 में हैं अपार संभावनाएं
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की मंदी अभी खत्म होती नहीं दिख रही है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की मंदी अभी खत्म होती नहीं दिख रही है। पिछले कुछ दिनों से बिटकॉइन समेत लगभग सभी पॉपुलर टोकनों में गिरावट लगातार जारी है। इनमें बिटकॉइन, ईथर जैसे बड़े कॉइन्स से लेकर छोटे कॉइन्स भी शामिल हैं जो वैल्यू में बढ़त के लिए लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इस बीच Polygon के को-फाउंडर की ओर से एक आशा भरा बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि Web 3 आने वाले समय में बड़े पैमाने पर उभरेगी। इस क्रिप्टो दिग्गज का मानना है कि Web 3 का भविष्य उज्जवल होने वाला है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स अब इस बात को कहने लगे हैं क्रिप्टो मार्केट में मंदी का जो यह दौर चल रहा है, यह अभी लंबा चलने वाला और मार्केट को इससे उबरने में सालभर से भी ज्यादा का समय लग सकता है। 

Polygon के co-founder संदीप नैलवाल ने एक हालिया ट्वीट में Web 3 के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भले ही मार्केट में इस वक्त उथल-पुथल मची है लेकिन कुछ समय बाद यह फिर से उठेगी। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "लॉन्ग टर्म के लिए Web 3 बहुत बहुत ऊपर जाने वाला है, इसलिए जो नए हैं वे सीखते रहें और जो बिल्ड कर रहे हैं वे और ज्यादा बनाते रहें।"

नैलवाल ने कहा कि मार्केट में मंदी का दौर लम्बा चल सकता है। हालांकि, उन्होंने साथ में ये भी कहा कि अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व मार्केट में आई इस अनिश्चितता को काबू करने में कामयाब हो जाती है तो मार्केट की इस मंदी पर ब्रेक लग सकता है। कई सारे वेंचर कैपिटल फंड्स ने हाल ही में फंड भी जुटाया है। नैलवाल का मानना है कि ये वेंचर कैपिटल भले ही दांव चुनने में सावधानी बरतेंगे और स्वीकार करने लायक वैल्युएशन बहुत कम होगी, लेकिन फिर भी थीसिस आधारित वेंचर कैपिटल मार्केट में आते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से अधिकतर VC लिक्विड मार्केट में भी हाथ आजमाएंगे।  

पॉलिगन के को-फाउंडर ने मार्केट के बारे में अनुमान लगाते हुए कहा कि धीरे धीरे मार्केट अपने सबसे निचले स्तर तक गिरेगी और फिर रुक जाएगी। ऐसे में अगले 3 से 6 महीने में इनफ्लेशन अपने पीक पर होगी। उसके बाद धीरे धीरे चीजें सामान्य होना शुरू हो जाएंगी। 

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आ रही मंदी का असर क्रिप्टो फर्मों पर भी दिखना शुरू हो गया है। कई क्रिप्टो फर्मों ने ऑपरेशन में आ रही लागत को कम करने की शुरुआत कर दी है। अमेरिकी क्रिप्टो फर्म Coinbase ने अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने की घोषणा की है। अनुमान है कि कंपनी से लगभग 1000 कर्मचारियों की छटनी हो सकती है। कंपनी ने कर्मचारियों को इसकी सूचना ईमेल के जरिए भेज दी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »