कर्ज के बाद अब क्रिप्टोकरंसी से परेशान हुआ पाकिस्तान, जल्द लगा सकता है बैन

SBP ने कथित तौर पर यह भी सुझाव दिया है कि पाकिस्तान में ऑपरेट होने वाली क्रिप्टो एक्सचेंजों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

कर्ज के बाद अब क्रिप्टोकरंसी से परेशान हुआ पाकिस्तान, जल्द लगा सकता है बैन

Bitcoin को हाल ही में अल-सल्वाडोर में लीगल टेंडर घोषित किया गया था

ख़ास बातें
  • SBP को Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी को "अवैध" और ट्रेडिंग के लिए अनुपयोगी
  • चीन और सऊदी अरब सहित कम से कम 11 देशों का हवाला दिया गया है
  • SBA ने क्रिप्टो एक्सचेंजों के खिलाफ जुर्माना लगाने की बात भी कही
विज्ञापन
Bitcoin को पिछले साल सितंबर में अल स्लवाडोर (El Salvador) द्वारा कानूनी टेंडर घोषित किए जाने के बाद, क्रिप्टोकरेंसी को दुनिया के कई हिस्सों ने गंभीरता से लेने शुरू किया है। हालांकि, पाकिस्तान में इस मार्केट को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तान का सेंट्रल बैंक कथित तौर पर देश में सभी क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने पर विचार कर रहा है। Chainalysis 'ग्लोबल क्रिप्टो अडॉप्शन इंडेक्स" (Global Crypto Adobtion Index) के अनुसार, पाकिस्तान शीर्ष 10 देशों में सबसे अधिक क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं के साथ तीसरे स्थान पर है।

Samaa की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने सिंध उच्च न्यायालय को एक डॉक्युमेंट प्रस्तुत किया है, जिसमें बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को "अवैध" और ट्रेडिंग के लिए अनुपयोगी बताया गया है।

SBP ने कथित तौर पर यह भी सुझाव दिया है कि पाकिस्तान में ऑपरेट होने वाली क्रिप्टो एक्सचेंजों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

एसबीपी द्वारा अदालत को सौंपे गए डॉक्युमेंट में चीन और सऊदी अरब सहित कम से कम 11 देशों का हवाला दिया गया है, जिन्होंने क्रिप्टो स्पेस पर बैन लगाया है। अभी तक, कोर्ट ने पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी की कानूनी स्थिति पर अपने अंतिम रुख की घोषणा नहीं की है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पाकिस्तान सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी और अन्य संबंधित एक्टिविटी पर बैन लगाने पर विचार किया है। अप्रैल 2018 में, पाकिस्तान के टॉप संस्थान ने डिज़िटल करेंसी में लेनदेन पर रोक लगा दी थी। हाल ही में, क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को पाकिस्तान में कानूनी मुद्दों में शामिल किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »