पाबलो पिकासो के वारिस बेचेंगे उनके आर्टवर्क, NFT की दुनिया में कदम रखने की तैयारी

Pablo Picasso के परपोते फ्लोरियन पिकासो का कहना है कि "हम एनएफटी दुनिया और फाइन आर्ट की दुनिया के बीच एक कनेक्शन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

पाबलो पिकासो के वारिस बेचेंगे उनके आर्टवर्क, NFT की दुनिया में कदम रखने की तैयारी

Pablo Picasso के वारिस का नाम Marina और Florian Picasso है

ख़ास बातें
  • Pablo Picasso थे 20वीं सदी के बेहद लोकप्रिय स्पेनिश कलाकार
  • उनके आर्टपीस को ऑक्शन के जरिए बेचने की तैयारी में हैं उनके वारिस
  • NFT के जरिए भी बेचा जा सकता है आर्टपीस का डिज़िटल कलेक्शन
विज्ञापन
Pablo Picasso 20वीं सदी के प्रसिद्ध स्पेनिश कलाकार, जिनके वारिस अब उनके सिरेमिक कार्यों में से 1,010 डिजिटल आर्ट पीस बेचकर 21वीं सदी में बिजनेस करने के लोकप्रिय तरीकों में कदम रख रहे हैं। इन आर्टपीस को इससे पहले कभी सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार, इस हफ्ते औपचारिक लॉन्च से पहले एक खास इंटरव्यू में पिकासो की पोती, मरीना पिकासो (Marina Picasso), और परपोते, फ्लोरियन पिकासो (Florian Picasso) ने पिकासो द्वारा बनाए गए शानदार आर्टपीस को दिखाया।

न्यूज़ एसेंजी AP के अनुसार, मरीना और फ्लोरियन अब  NFT (नॉन-फंजिबल टोकन) में रूची ले रहे हैं और अपने परिवार के 1,010 सिरेमिक कार्यों को डिज़िटल आर्टपीस के रूप में बेचना चाह रहे हैं। NFT के जरिए कई छोटे आर्टिस्ट रातो-रात करोड़पति बन चुके हैं। नॉन-फंजिबल टोकन वर्तमान में आर्ट को डिज़िटल रूप से बेच कर जल्दी पैसा कमाने का जरिया बनता जा रहा है। उनके परिवार के प्रमोटर्स का कहना है कि Picasso का NFT की दुनिया में कदम रखना ग्रैंड मास्टर के प्रवेश को चिह्नित करेगा।

रिपोर्ट आगे बताती है कि पिकासो के परपोते फ्लोरियन का कहना है कि "हम एनएफटी दुनिया और फाइन आर्ट की दुनिया के बीच एक कनेक्शन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

मरीना और फ्लोरियन ने एनएफटी से जुड़े आर्टपीस का केवल एक टुकड़ा दिखाया, जो एक बड़े कटोरे के आकार में एक सिरेमिक का टुकड़ा है। मरीना पिकासो का कहना है कि यह पीस अक्टूबर 1958 का है, जब वह एक बच्ची थी।

लंबे समय से फ्लोरियन पिकासो के मैनेजर रहें सिरिल नोटरमैन (Cyril Noterman) और इस प्रोजेक्ट की प्रचारक कैथरीन फ्रेज़ियर (Kathryn Frazier) ने The Associated Press को बताया था कि मार्च में होने वाली एक नीलामी की मेजबानी सोथेबी (Sotheby) करेगा, जिसमें एक खास एनएफटी और साथ ही वास्तविक सिरेमिक कटोरा भी शामिल होगा।

हालांकि, एजेंसी का कहना है कि बुधवार को Sotheby के प्रवक्ता मैथ्यू फ्लोरिस (Metthew Floris) ने AP से संपर्क किया और अपने बयान में कहा कि "Sotheby ने स्पष्ट किया है कि यह Pablo Piccaso के आर्टपीस का NFT नहीं बेचेगा।"

नोटरमैन और फ्रेज़ियर का कहना है कि Nifty Gateway और Origin Protocol प्लेटफॉर्म के जरिए1,000 से अधिक अन्य NFT की ऑनलाइन सेल आज, यानी शुक्रवार से शुरू हो रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »