2 दिनों में 32 करोड़ Shiba Inu टोकन बर्न, टॉप 10 होल्डिंग में SHIB ने FTT को छोड़ा पीछे

शिबा इनु की टीम ने पिछले दो दिनों में 31.6 करोड़ SHIB टोकन बर्न कर दिए हैं, टोकनों को अनसस्पेंडेड वॉलेट्स में लॉक कर दिया गया है और ये टोकन सर्कुलेशन से बाहर हो गए हैं

2 दिनों में 32 करोड़ Shiba Inu टोकन बर्न, टॉप 10 होल्डिंग में SHIB ने FTT को छोड़ा पीछे

ETH व्हेल्स में SHIB होल्डिंग अब 40 करोड़ से कम हो गई है जो कि नुकसान वाली बात है

ख़ास बातें
  • शिबा इनु ने FTX को पीछे छोड़ दिया है
  • FTX अब तक तीसरे नम्बर पर विराजमान था
  • पिछले 24 घंटों में 75,737,142 शिबा इनु टोकन बर्न किए गए हैं
विज्ञापन
Shiba Inu टीम ने पिछले दो दिनों में करोड़ों SHIB टोकन बर्न कर दिए हैं। इन टोकनों को गैर सस्पेंडेड वॉलेट में भेज दिया गया है। ये ऐसे वॉलेट होते हैं जहां से ये टोकन दोबारा सर्कुलेशन में नहीं लाए जा सकते हैं। इसके अलावा शिबा इनु ने टॉप इथेरियम व्हेल्स होल्डिंग के मामले में इससे एक पायदान ऊपर रहने वाले FTX टोकन को पीछे छोड़ दिया है। यानि कि इससे पहले टोकन होल्ड करने वाली टॉप इथेरियम व्हेल्स में FTX तीसरे नम्बर पर था, लेकिन अब उसकी जगह शिबा इनु ने ले ली है। 

शिबा इनु की टीम ने पिछले दो दिनों में 315.7 मिलियन शिबा इनु यानि कि लगभग 31.6 करोड़ SHIB टोकन बर्न कर दिए हैं। टोकनों को अनसस्पेंडेड वॉलेट्स में लॉक कर दिया गया है और ये टोकन सर्कुलेशन से बाहर हो गए हैं। ये वॉलेट डेड एंड वॉलेट कहे जाते हैं, जिनमें आने के बाद टोकन आगे नहीं जा सकता है और न ही उसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पिछले 24 घंटों में 75,737,142 टोकन बर्न किए गए हैं। इससे पहले 14 जून को 239,535,584 शिबा इनु टोकन बर्न किए गए थे। 

छोटे छोटे हिस्सों में टोकन की बर्निंग करना क्रिप्टो क्षेत्र में टोकन की सप्लाई को कम करने का तरीका है, जिसके बाद इनकी कीमत लॉन्ग टर्म में बढ़ती है। टोकन बर्निंग में क्रिप्टोकरेंसी को इसकी सर्कुलेटिंग सप्लाई से हटा दिया जाता है। इस काम को केवल टोकन की डेवलेपमेंट टीम ही कर सकती है। 

टोकन बर्निंग कई वजहों से की जाती है। अधिकतर मामलों में टोकन की कीमत को बढ़ाने के लिए इसकी बर्निंग की जाती है। सर्कुलेशन सप्लाई से जब टोकन कम हो जाते हैं तो उनकी डिमांड बढ़ने लगती है। इससे टोकन की कीमत में बढ़ोत्तरी होती है, जिसका असर लम्बे समय के बाद दिखाई देता है। 

शिबा इनु निवेशकों के लिए एक और अच्छी खबर ये है कि टॉप 10 होल्डिंग्स वाली इथेरियम व्हेल्स में अब शिबा इनु ने FTX को पीछे छोड़ दिया है। FTX अब तक तीसरे नम्बर पर विराजमान था लेकिन अब उसकी जगह शिबा इनु ने ले ली है। WhaleStats की ओर से यह जानकारी दी गई है। FTX Token (FTT) अमेरिका की FTX एक्सचेंज का कॉइन है। यह कॉइन अब चौथे नम्बर पर आ गया है। हालांकि, इन व्हेल्स में शिब होल्डिंग अब 40 करोड़ से कम हो गई है जो कि नुकसान वाली बात है। इस पहले शिबा इनु की होल्डिंग इन व्हेल्स में 50 करोड़ या 1 अरब से ऊपर होती थी। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu, FTX, SHIB, ETH Whales, Crypto, Shiba Inu Burn Portal
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »