2022 में 1 लाख से ज्यादा नकली क्रिप्टो टोकन ने दी मार्केट में दस्तक, जमकर हुई लूट

Binance की BNB चेन और इथेरियम (Ethereum) क्रमशः दो ब्लॉकचेन के रूप में उभरे हैं, जिनका उपयोग धोखेबाजों द्वारा उनके नकली प्रोजक्ट की मेजबानी के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 16:53 IST
ख़ास बातें
  • स्कैम के लिए Binance की BNB चेन और इथेरियम (Ethereum) का जमकर हुआ उपयोग
  • इस साल 1 जनवरी से 1 दिसंबर के बीच प्रतिदिन 350 से अधिक नकली टोकन हुए जारी
  • स्कैम टोकन रग पुल घोटालों का एक प्रमुख हिस्सा हैं

स्कैम टोकन रग पुल घोटालों का एक प्रमुख हिस्सा हैं

इस साल ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में 117,620 से ज्यादा स्कैम टोकन लॉन्च किए गए, जिन्होंने कई निवेशकों की महनत की कमाई ठगी। एक क्रिप्टो ट्रेड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन Solidus Labs ने अपनी लेटेस्ट "रग पुल रिपोर्ट" में जानकारी दी कि स्कैम टोकन अक्सर लुभावने और अच्छे प्रोजेक्ट की आढ़ में कई शुरुआती निवेशकों को लुभाते हैं, जो इन टोकन्स को Dogecoin और Shiba Inu की तरफ जबरदस्त प्रॉफिट देने वाले टोकन समझ लेते हैं। 

Binance की BNB चेन और इथेरियम (Ethereum) क्रमशः दो ब्लॉकचेन के रूप में उभरे हैं, जिनका उपयोग धोखेबाजों द्वारा उनके नकली प्रोजक्ट की मेजबानी के लिए किया जाता है।
Advertisement

Solidus ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस साल 1 जनवरी से 1 दिसंबर के बीच प्रतिदिन 350 से अधिक नकली टोकन क्रिप्टो बाजार में जारी किए गए। ये फर्जी टोकन के लॉन्च में पिछले साल की तुलना में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जब घोटाले वाले क्रिप्टो टोकन्स की कुल संख्या 83,400 थी।

स्कैम टोकन रग पुल घोटालों का एक प्रमुख हिस्सा हैं, जहां एक प्रोजेक्ट का विज्ञापन के जरिए शुरुआती निवेशकों को लुभाया जाता है, और एक बार पर्याप्त निवेश इकट्ठा हो जाने के बाद, प्रोजेक्ट के पीछे छिपे डेवलपर्स पैसा लेकर गायब हो जाते हैं।
Advertisement

अधिकांश स्कैमर्स ने निवेशकों को धोखा देने के लिए 'हनी पॉट' तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें उन्हें नकली टोकन में निवेश करने प्रेरित किया जाता है और बाद में उन टोकन को फिर से बेचने से प्रतिबंधित कर दिया जाता है। सितंबर 2020 से दिसंबर 2022 के बीच हनी पॉट रग-पुल के 98,400 से अधिक मामले देखे गए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Scam, Crypto Scam, Crypto Scam India, Rug Pull, Rug Pull Scams
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.