Dogecoin Hot Dog पैक की हो रही है नीलामी, बोली पहुंची लगभग 10 लाख रुपये पर

खबर लिखे जाने तक डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price) 0.20 डॉलर (लगभग 15 रुपये) थी, जिसके हिसाब से 20,000 डॉजकॉइन की वैल्यू 4,000 डॉलर (लगभग 2.96 लाख रुपये) होती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2021 19:19 IST
ख़ास बातें
  • Oscar Mayer कंपनी ने एक Dogecoin थीम पर आधारित Hot Dog पैक बनाया है
  • eBay पर हो रही है इस पैक की नीलामी
  • अब तक लग चुकी है लगभग 10 लाख रुपये की बोली

खबर लिखे जाने तक Dogecoin की कीमत 0.20 डॉलर (लगभग 15 रुपये) थी

अमेरिकी मीट एंड कोल्ड कट प्रोडक्शन कंपनी Oscar Mayer ने डॉजकॉइन (Dogecoin) फैंस के लिए एक खास लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट पेश किया है। कंपनी ने डॉजकॉइन थीम वाला एक डॉट डॉग पैक बनाया है, जिसकी नीलामी ई-कॉमर्स कंपनी eBay पर हो रही है। कंपनी का कहना है कि इस खास पैकेज को बेचने पर मिली राशि से अमेरिका में जरुरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाएगा। इस पैकेज को खरीदने के लिए कई लोगों ने eBay का रुख किया है।

Oscar Mayer ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए घोषित किया कि कंपनी ने एक हॉटडॉग का एक लिमिटेड एडिशन Dogecoin पैक बनाया है, जिसकी नीलामी eBay के जरिए की जाएगी। कंपनी ने यह भी बताया कि इस तरह का केवल एक ही पैक बनाया गया है, जो 10,000 डॉजकॉइन के बराबर कैश वैल्यू रखता है। यूं तो यह नीलामी 7 अगस्त को खत्म होनी थी, लेकिन Coindesk की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस बिडिंग को उसी दिन रोक दिया। 
Advertisement

इसके बाद, गुरुवार को कंपनी ने एक और ट्वीट कर बिडिंग के दोबारा खुलने की घोषणा की। इस बार कंपनी ने पहले की तुलना में कैश वैल्यू को डबल यानी 20,000 कर दिया। बता दें, खबर लिखे जाने तक डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price) 0.20 डॉलर (लगभग 15 रुपये) थी, जिसके हिसाब से 20,000 डॉजकॉइन की वैल्यू 4,000 डॉलर (लगभग 2.96 लाख रुपये) होती है।

खबर लिखे जाने तक इस बिडिंग (नीलामी) में 67 लोगों द्वारा बिड की जा चुकी थी और बिडिंग वैल्यू 13,100 डॉलर (लगभग 9.71 लाख रुपये) पर पहुंच गई थी। जैसा कि हमने बताया, नीलामी से आया पैसा Feed America hunger-relief चैरिटी को जाएगा, जिसकी मदद से अमेरिका में जरुरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाया जाएगा।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  2. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  3. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  4. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  5. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  6. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  7. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  8. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  9. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  10. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.