Nigeria ने लॉन्च की खुद की डिजिटल करेंसी eNaira, ऐसा करने वाला बना पहला अफ्रीकी देश

Nigeria सोमवार को डिजिटल करेंसी लॉन्च करने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया। इसने ईनायरा (eNaira) नामक डिजिटल करेंसी को लॉन्च किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2021 19:47 IST
ख़ास बातें
  • 2021 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में नाइजीरिया सातवें स्थान पर है।
  • नाइजीरिया की युवा आबादी ने खुलकर डिजिटल करेंसी को अपनाया है।
  • लीडर्स ने कहा- इससे देश की इकोनॉमी करोड़ों डॉलर में विकास करेगी।

इस क्रिप्टोकरेंसी का प्लैटफॉर्म ऐप के माध्यम से Apple और Android पर उपलब्ध है। 

Nigeria सोमवार को डिजिटल करेंसी लॉन्च करने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया। इसने ईनायरा (eNaira) नामक डिजिटल करेंसी को लॉन्च किया। इसके लीडर्स ने कहा कि यह एक ऐसा स्टेप है जिसकी पहुंच बैंकिंग तक भी होगी। इसके आने से देश की इकोनॉमी करोड़ों डॉलर में विकास करेगी।  

अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश नाइजीरिया अब बहामास के साथ शामिल हो गया, जिसने अक्टूबर में एक जनरल पर्पज़ सैंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को लॉन्च किया। इसे Sand Dollar कहा जाता है। चीन में भी इसी तरह के ट्रायल चल रहे हैं, वहीं स्विट्जरलैंड और बैंक ऑफ फ्रांस ने यूरोप के पहले क्रॉस बॉर्डर एक्सपेरिमेंट की घोषणा की है। 
Advertisement

मगर महाद्वीप की सबसे बड़ी इकोनॉमी के एक्सपर्ट्स और क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स का कहना है कि eNaira के बारे में जवाबों से ज्यादा सवाल हैं। और सेंट्रल बैंक (CBN) नियमों की स्थिरता पर उभरी बड़ी चिंता का मतलब है कि सरकार को eNira को कामयाब बनाने के लिए एक मुश्किल राह का सामना करना पड़ सकता है। 

सेंट्रल बैंक के गवर्नर गॉडविन एमेफीले ने सोमवार के लॉन्च के दौरान कहा कि लोगों की ओर से इसके लिए बहुत ज्यादा रुचि और उत्साहजनक रेस्पोन्स था। इसका पता इस बात से चलता है जब 33 बैंकों, 2000 कस्टमर्स और 120 मर्चेंट्स ने पहले ही प्लैटफॉर्म पर सफलतापूर्वक स्वयं को रजिस्टर करवा लिया। प्लैटफॉर्म ऐप के माध्यम से Apple और Android पर उपलब्ध रहा। 
Advertisement

राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि करेंसी का इस्तेमाल दस वर्षों में अर्थव्यवस्था को 29 बिलियन डॉलर (लगभग 2,17,850 करोड़ रुपये) तक बढ़ा सकता है, डायरेक्ट गर्वनमेंट वेलफयर पेमेंट्स को चालू कर सकता है और यहां तक ​​कि टैक्स बेस भी बढ़ा सकता है।
Advertisement

नाइजीरिया की युवा, तकनीक-प्रेमी आबादी ने खुलकर डिजिटल करेंसी को अपनाया है। फरवरी में सेंट्रल बैंक द्वारा बैंकों और फाइनेंशिअल इंस्टीट्यूशन्स में क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन करने या उनमें लेन-देन की सुविधा को बैन करने के बावजूद क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

रिसर्च फर्म Chainalysis द्वारा जारी किए गए 2021 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में नाइजीरिया सातवें स्थान पर है। ऑफिशिअल डिजिटल करेंसी, बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी के विपरीत, केंद्रीय बैंक द्वारा सपोर्टेड और कंट्रोल होती हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.