NFT मार्केटप्लेस OpenSea ने बनाया रिकॉर्ड, 3.5 अरब डॉलर के पार हुई मंथली सेल्स

पिछले 24 घंटों में $47 मिलियन (लगभग 349 करोड़ रुपये) के कारोबार के साथ, BAYC एनएफटी OpenSea पर उपलब्ध सबसे लोकप्रिय NFT हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 19:36 IST
ख़ास बातें
  • OpenSea की मंथली NFT ट्रेडिंग वॉल्यू हुई लगभग 26,038 करोड़ रुपये के पार
  • इसके साथ प्लेटफॉर्म ने बनाया नया ऑल-टाइम हाई
  • लोकप्रिय NFT कलेक्शन और पीस की बढ़ती कीमतें हो सकती है इस मुनाफे की वजह

NFT ने हाल के कुछ समय में Snoop Dogg, Eminem, Amitabh Bachchan जैसे कई बड़े कलाकारों को आकर्षित किया है

नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के लिए सबसे बड़ा मार्केटप्लेस होने का दावा करने वाली कंपनी OpenSea ने सेल्स के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अभी साल की शुरुआत ही हुई है और पहला महीना खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन प्लेटफॉर्म की मंथली सेल्स पहली बार 3.5 अरब डॉलर (लगभग 26,038 करोड़ रुपये) को पार कर चुकी है। इस ट्रेडिंग वॉल्यूम की गणना ईथर (ETH) क्रिप्टोकरेंसी में की गई है। OpenSea की स्थापना 2017 में अमेरिका में हुई थी। सेल्स का इतना बड़ा आंकड़ा NFT को लेकर लोगों के जबरदस्त क्रेज़ को दर्शाता है।

Dune Analytics के आंकड़ों के अनुसार, OpenSea के लिए एक नया ऑल-टाइम हाई (ATH) बना है। इससे पहले प्लेटफॉर्म ने अगस्त 2021 में मंथली सेल्स रिकॉर्ड के रूप में 3.42 अरब डॉलर (लगभग 25,434 करोड़ रुपये) का एटीएच दर्ज किया था।

इतने बड़े मुनाफे के पीछे की वजह कुछ लोकप्रिय NFT कलेक्शन और पीस की कीमतों में बढ़ोतरी को माना जा सकता है। इन एनएफटी में Boed Ape Yacht Club (BAYC) और इसके सहयोगी कलेक्शन जैसे Mutant Ape Yatch Club (MAYC) और Bored Ape Kennel Club (BAKC) शामिल हैं।

CoinTelegraph की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में $47 मिलियन (लगभग 349 करोड़ रुपये) के कारोबार के साथ, BAYC एनएफटी OpenSea पर उपलब्ध सबसे लोकप्रिय NFT हैं।
Advertisement

एनएफटी डिजिटल कलेक्टिबल्स हैं, जिन्होंने हाल के कुछ समय में Snoop Dogg, Eminem, Steve Harvey, Amitabh Bachchan, और Salman Khan सहित कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और मशहूर हस्तियों को अपनी ओर आकर्षित किया है।
Advertisement

NFT उन वस्तुओं की एक बड़ी सीरीज़ पर आधारित हो सकते हैं, जो वास्तविक जीवन में मौजूद हो सकती हैं या नहीं भी हो सकती हैं, जिनमें स्केच, पेंटिंग और वीडियो गेम के करेक्टर्स शामिल हैं।

हाल ही में, एक इंडोनेशियाई छात्र OpenSea पर अपनी आम सेल्फी बेचने के लिए रातोंरात करोड़पति बन गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.