क्रिप्टो के खिलाफ हुआ नेपाल, क्रिप्टो ट्रेडिंग पर लगाया बैन

नेपाल के टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स को हटाने का निर्देश दिया है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 23:21 IST
ख़ास बातें
  • नेपाल ने क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगा दी है
  • क्रिप्टो मार्केट में पिछले वर्ष के अंत से गिरावट है
  • इसका प्रमुख कारण क्रिप्टो एक्सचेंज FTX का दिवालिया होना है

नेपाल में किसी भी प्रकार के मॉनेटरी इंस्ट्रूमेंट के तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल करने पर रोक है

पिछले कुछ वर्षों में बहुत से देशों ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर अपना रुख नर्म किया है। हालांकि, नेपाल ने इसके विपरीत क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगा दी है। नेपाल के टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स को हटाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश का पालन नहीं करने वाले ISP को कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। 

नेपाल सरकार गैर कानूनी ट्रांजैक्शंस के लिए क्रिप्टो एसेट्स का गलत इस्तेमाल होने से चिंतित है। इस वजह से वहां क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज बढ़ी हैं। नेपाल टेलीकम्युनिकेशंस अथॉरिटी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इस तरह की वेबसाइट्स, ऐप्स या ऑनलाइन नेटवर्क को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है।" नेपाल की अथॉरिटीज ने क्रिप्टो से जुड़ी साइट्स और प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश देने के साथ ही देश के लोगों को भी क्रिप्टो एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के खिलाफ चेतावनी दी है। नेपाल में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को एक विदेशी करेंसी या पेमेंट के जरिए के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। नेपाल में किसी भी प्रकार के मॉनेटरी इंस्ट्रूमेंट के तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल करने पर रोक है। 

पिछले वर्ष नेपाल के सेंट्रल बैंक ने देश के लोगों पर ट्रेडिंग सहित क्रिप्टो एक्टिविटीज में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने ISP से क्रिप्टो से जुड़ी सभी वेबसाइट्स तक एक्सेस रोकने को कहा था। क्रिप्टो मार्केट में पिछले वर्ष के अंत से गिरावट है। इसका प्रमुख कारण बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX का दिवालिया होना है। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली है। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। 

कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया था कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से दिया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.