24 घंटे में 5 हजार पर्सेंट बढ़ी यह क्रिप्टोकरेंसी, Dogecoin को छोड़ा पीछे

Nano Dogecoin ने 21 सितंबर को ट्वीट किया था कि यह इस हफ्ते की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी की गतिविधियों पर नज़र रखने वाली मार्केट रिसर्च वेबसाइट CoinMarketCap पर टॉप गेनर बना है।

24 घंटे में 5 हजार पर्सेंट बढ़ी यह क्रिप्टोकरेंसी, Dogecoin को छोड़ा पीछे

Nano Dogecoin एक Binance स्मार्ट चेन-आधारित मीम कॉइन है

ख़ास बातें
  • Dogecoin को भी पीछे छोड़ा मीम-करेंसी Nano Dogecoin ने
  • पिछले 24 घंटे में बढ़ी 5,000% कीमत
  • क्रिप्टो प्लेटफार्मों पर "INDC" के रूप में हुआ है लिस्ट
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में चली मीम करेंसी की लहर रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले डॉजकॉइन (Dogecoin) द्वारा तहलका मचाया गया और अब इसकी एक और नकल तेज़ी से मार्केट में पैर पसार रही है। हम Nano Dogecoin की बात कर रहे हैं। जहां एक ओर, इस साल लॉन्च हुई Doge Killer नाम की एक वर्चुअल क्रिप्टोकरेंसी लगभग $8,000 (करीब 5.89 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही थी, जो मूल डॉगकॉइन से काफी ज्यादा है, वहीं दूसरी ओर Nano Dogecoin ने 24 घंटे के अंदर जबरदस्त बढ़ोतरी देखी है। क्रिप्टो प्लेटफार्मों पर "INDC" के रूप में लिस्ट हुए नैनो डॉजकॉइन की कीमत 24 घंटे के भीतर 5,000 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई गई है।

Nano Dogecoin ने 21 सितंबर को ट्वीट किया था कि यह इस हफ्ते की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी की गतिविधियों पर नज़र रखने वाली मार्केट रिसर्च वेबसाइट CoinMarketCap पर टॉप गेनर बना है। बाकायदा  ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि नैनो डॉजकॉइन एक दिन के भीतर 5,337 प्रतिशत बढ़ा है।

Nano Dogecoin एक Binance स्मार्ट चेन-आधारित मीम कॉइन है, जो खुद को डॉजकॉइन के उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। इसका कहना है कि यह एक कम्यूनिटी-फोकस्ड कॉइन बनने का इरादा रखता है। इस कॉइन को विकसित करने वाली टीम का कहना है कि वे निवेशकों को हमेशा निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल रखना चाहते हैं। नैनो डॉजकॉइन का उद्देश्य दुनिया भर में पशु कल्याण को बेहतर बनाना है।

CoinMarketCap के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, Nano Dogecoin 10% से अधिक गिरकर $0.00000007051 (लगभग 0.0000052 रुपये) पर आ गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »