Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी में गिरावट जारी, जानें इसका यूरोप कनेक्‍शन

यह वोटिंग यूरोपीय यूनियन के मार्केट में प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य का फैसला करेगी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 12:57 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन (Bitcoin) की मौजूदा कीमत 40,345 डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) है।
  • पिछले 24 घंटों में इसमें 1.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
  • Ether का वैल्‍यू पिछले एक महीने में लगभग 12 फीसदी गिर गई है

भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन (Bitcoin) की मौजूदा कीमत 40,345 डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) है।

Photo Credit: Pexels/Alesia Kozik

प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर आज यूरोप में वोटिंग शुरू होने वाली है। इसके चलते दुनियाभर के क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। यह वोटिंग यूरोपीय यूनियन के मार्केट में क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य का फैसला करेगी। तय होगा क्या वो क्रिप्टो एक्सचेंजों पर जारी रहेंगी या बैन होंगी। इस बीच दुनिया की सबसे कीमती और बड़ी PoW क्रिप्टोकरेंसी 'बिटकॉइन' ने गिरावट दर्ज की है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन (Bitcoin) की मौजूदा कीमत 40,345 डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर भी बिटकॉइन की कीमत 38000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) के आसपास बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में  बिटकॉइन बहुत कम चली है। इसकी वीक-ऑन-वीक वृद्धि 0.3 प्रतिशत है। 

कुछ ऐसा ही हाल Ether का भी है। दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ने शनिवार को बढ़त देखी थी, लेकिन रविवार को मिली गिरावट से पुरानी बढ़त भी खत्‍म हो गई। मौजूदा वक्‍त में कॉइनस्विच कुबेर पर Ether का मूल्य 2,680 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर भी इस क्रिप्‍टोकरेंसी का मूल्‍य 2,600 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) से थोड़ा ऊपर है। पिछले 24 घंटों में इस करेंसी ने 0.12 प्रतिशत की गिरावट देखी है। CoinGecko के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक महीने में Ether का वैल्‍यू लगभग 12 फीसदी गिर गई है।

Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि पिछले 24 घंटों में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.84 फीसदी कम हो गया है। Terra और Cardano को छोड़कर लगभग सभी पॉपुलर altcoins की वैल्‍यू में गिरावट आई है। Avalanche, Polygon, Polkadot, Cosmos, Uniswap और Binance Coin की वैल्‍यू में भी गिरावट आई है। 

मीम कॉइंस Shiba Inu और Dogecoin में अच्‍छी तेजी देखा जाना अभी बाकी है। पिछले 24 घंटों में 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद Dogecoin की वैल्‍यू वर्तमान में 0.12 डॉलर (लगभग 9.5 रुपये) है, वहीं Shiba Inu का मूल्य 0.000023 डॉलर (लगभग 0.0017 रुपये) है और इसने पिछले 24 घंटों में 1.18 फीसदी की गिरावट देखी है। बहरहाल, यूरोप में होने जा रही वोटिंग के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि क्रिप्‍टो मार्केट कहां जाकर रुकेगा। अगर वोटिंग से सकारात्‍मक संकेत नहीं मिले, तो गिरावट का दौर जारी रह सकता है।  
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.