अमेरिकी बैंक Morgan Stanley ने Bitcoin रैली के लिए दिए दो मजबूत संकेत

अमेरिका के एक और बड़े बैंक JPMorgan ने हाल ही में कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को अपना आधार मिल चुका है. इथेरियम का मर्ज अपग्रेड इथेरियम समेत बिटकॉइन और पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए बुल रन का कारण बन सकता है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2022 09:41 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन जल्द ही 30 हजार डॉलर के पार जा सकता है
  • इसका कारण US फेडरेल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाना माना जा रहा है
  • मार्केट एक्सपर्ट्स की ओर से बिटकॉइन के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं

इथेरियम का मर्ज अपग्रेड बिटकॉइन और पूरी क्रिप्टो मार्केट के लिए बुल रन का कारण बन सकता है

Bitcoin की कीमत में पिछले कई हफ्तों से हल्का सुधार देखा जा रहा है। लेकिन अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक मॉर्गन स्टेनले (Morgan Stanley) के अनुसार, बिटकॉइन एक बार फिर बड़ी रैली के साथ वापसी कर सकता है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के लिए बैंक एनालिस्ट कह रहे हैं कि बिटकॉइन फिर से बुल रन के लिए लौटेगा। इसके लिए एनालिस्ट्स ने दो कारक भी बताए हैं। बैंक एनालिस्ट कह रहे हैं कि यूएस फेडरेल रिजर्व विस्तारवादी मॉनिटरी पॉलिसी की ओर बढ़ रहा है जिसका असर क्रिप्टो मार्केट पर जल्द ही दिखाई देने वाला है। 

पिछले दिनों Terra ईकोसिस्टम के बुरी तरह से ध्वस्त हो जाने के बाद पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भयंकर मंदी छा गई। 50 हजार डॉलर पर ट्रेड कर रहा बिटकॉइन कुछ ही दिनों में 17 हजार डॉलर पर आ लुढ़का। संकट के समय में जो क्रिप्टो लेंडर डटे रहे, आज वे फायदे में पहुंचना शुरू हो गए हैं। Barron's की रिपोर्ट के अनुसार,एनालिस्ट्स कह रहे हैं कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का भविष्य सुरक्षित है, भले ही मौजूदा समय में कितनी भी मंदी क्यों न चल रही हो। Morgan Stanley के अनुसार क्रिप्टो मार्केट में अभी भी उठाव की संभावना है और यह एक अन्य रैली का संकेत बन रहा है। 
Advertisement

इसके अलावा, अमेरिका के एक और बड़े बैंक JPMorgan ने हाल ही में कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को अपना आधार मिल चुका है। बैंक एनालिस्ट्स मान रहे हैं कि इथेरियम का मर्ज अपग्रेड इथेरियम समेत बिटकॉइन और पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए बुल रन का कारण बन सकता है, जिसकी बहुत अधिक संभावना है। मार्केट के कई जानकार मानते हैं कि बिटकॉइन जल्द ही 30 हजार डॉलर के पार जा सकता है। इसका कारण अमेरिकी फेडरेल रिजर्व द्वारा तेजी से ब्याज दरों को बढ़ाना माना जा रहा है। 

बिटकॉइन की बुलिश रैली के बारे में हाल ही में Bloomberg के Mike McGlone ने भी भविष्यवाणी की है। McGlone का कहना है कि बिटकॉइन 1 लाख डॉलर के स्तर को छू लेगा। हालांकि साथ में उन्होंने ये भी कहा है कि यह बहुत जल्द होने वाला नहीं है। इसमें काफी समय लग सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स की ओर से बिटकॉइन के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। यह दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है। बिटकॉइन की कीमत का असर पूरी क्रिप्टो मार्केट पर पड़ता है। इसलिए बिटकॉइन का चमकता भविष्य क्रिप्टो जगत का भविष्य भी काफी हद तक बता देता है।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JPMorgan, Cryptocurrency

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.