NFT के जरिए बढ़ रहे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले, Chainalysis ने किया दावा

Chainalysis ने 262 यूजर्स की पहचान की है, जिन्होंने NFT को 25 से ज्‍यादा बार स्व-वित्तपोषित (self-financed) अड्रेस पर बेचा है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 12:04 IST
ख़ास बातें
  • Chainalysis ने एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में अपनी स्‍टडी के बारे में बताया है
  • कहा कि उसे सैकड़ों मनी लॉन्ड्रिंग मामलों का पता चला है
  • दावा किया गया है कि ऐसा करने वाले आधे से ज्‍यादा ने अपना पैसा खो दिया

Chainalysis ने इस स्‍टडी में NFT प्लेटफॉर्म्‍स का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन कहा है कि उसकी फाइंडिंग्‍स में सिर्फ Ether के साथ खरीदे गए NFT शामिल हैं।

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Chainalysis ने कहा है कि नॉन-फंजिबल टोकन्‍स (NFT) की खरीद और बिक्री के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग क्रिमिनल एक्टिविटी का छोटा सा, लेकिन बढ़ता हुआ क्षेत्र है। इसे ‘वॉश ट्रेडिंग' के रूप में भी जाना जाता है। यह मार्केट में हेरफेरी करने का एक रूप है, जिसमें निवेशक झूठी और भ्रामक गतिविधि के लिए एक ही संपत्ति को मार्केट में बेचता है और खरीदता है। अपने नए अध्ययन में Chainalysis ने NFT में ‘छोटी लेकिन दिखाई देने वाली' मनी-लॉन्ड्रिंग एक्टिविटी पाई है।

Chainalysis ने एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में अपनी स्‍टडी के बारे में बताया है। इसके मुताबिक, उसे सैकड़ों मनी लॉन्ड्रिंग मामलों का पता चला है। Chainalysis ने कहा है कि उसने 262 यूजर्स की पहचान की है, जिन्होंने NFT को 25 से ज्‍यादा बार स्व-वित्तपोषित (self-financed) अड्रेस पर बेचा है। रिसर्च फर्म ने पाया कि आधे से ज्‍यादा ने अपना पैसा खो दिया, क्योंकि फीस में बढ़ोतरी से उनकी वॉश ट्रेडिंग, असल खरीदारों से ब्याज पैदा करने में विफल रहा। हालांकि 110 यूजर्स ने सामूहिक रूप से इस गतिविधि से फायदा कमाया और करीब 8.9 मिलियन डॉलर (लगभग 67 करोड़ रुपये) कमाने ने कामयाब रहे। 
Chainalysis ने इस स्‍टडी में NFT प्लेटफॉर्म्‍स का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन कहा है कि उसकी फाइंडिंग्‍स में सिर्फ Ether के साथ खरीदे गए NFT शामिल हैं।

हालांकि क्रिप्टोकरेंसी पर बेस्‍ड मनी लॉन्ड्रिंग की तुलना में संभावित NFT-बेस्‍ड मनी लॉन्ड्रिंग काफी कम है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक्टिविटी बढ़ रही है।
Advertisement

फर्म का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों से NFT में विश्‍वास कायम करना मुश्किल होता है और मार्केटप्‍लेस, रेगुलेटर्स व लॉ इन्‍फोर्समेंट द्वारा इनकी अधिक बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए।  

CoinDesk से बात करते हुए Chainalysis के रिसर्च हेड, किम ग्राउर कहते हैं कि NFT के जरिए अपराध में शामिल होने का आइडिया अच्छा नहीं है, क्योंकि यह महंगा है। यह गारंटी देना मुश्किल है कि अगर आप वॉश ट्रेडिंग करते हैं, तो आप फायदे में रहेंगे। अगर आप मनी लॉन्ड्रिंग के लिए NFT का इस्‍तेमाल करना चाहते हैं, तो इसका पता लगाया जा सकता है। जाहिर है क्रिप्‍टोकरेंसी और NFT मार्केट में इस तरह की चीजें लोगों के भरोसे में कमी लाती हैं और तमाम देशों को इस सेक्‍टर को रेगुलेट करने के लिए मजबूर भी करती हैं।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.