Crypto दिग्गज Michael Saylor ने Elon Musk को और Bitcoin खरीदने की दी सलाह!

एलन मस्क ने मार्च में घोषणा कर कहा था कि वे अपने क्रिप्टो रिजर्व जिसमें, बिटकॉइन, इथेरियम और डॉजकॉइन की होल्डिंग है, को नहीं बेचेंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने अपने क्रिप्टो रिजर्व में से बिटकॉइन को बेचा है या नहीं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 09:39 IST
ख़ास बातें
  • Musk के ट्वीट पर Michael Saylor की भी प्रतिक्रिया आई
  • Saylor ने घोषणा की थी कि वह अब MicroStrategy CEO नहीं रहेंगे
  • फरवरी 2021 में Tesla ने 1.5 खरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे

Elon Musk ने सबको हैरानी में डाल दिया था कि वो Manchester United फुटबाल टीम को खरीदने जा रहे हैं। 

Bitcoin के बड़े निवेशकों में से एक Michael Saylor ने Tesla और SpaceX CEO को एक खास सलाह दी है। दरअसल, Elon Musk ने अपने एक ट्वीट के जरिए लोगों को हैरानी में डाल दिया था कि वो Manchester United फुटबाल टीम को खरीदने जा रहे हैं। Twitter खरीदने की डील को लेकर ट्विटर और एलन मस्क के बीच अभी भी मामला उलझा हुआ है। खरीद के बारे में एक और ट्वीट करके मस्क ने सबको हैरानी में डाल दिया कि अब वो Manchester United फुटबाल टीम को खरीदने जा रहे हैं। 

Elon Musk के फुटबाल टीम को खरीदे जाने के ट्वीट के बाद जब फैन्स ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू किया तो मस्क ने कहा कि वो तो मजाक कर रहे थे। उनके इस ट्वीट पर Michael Saylor की भी प्रतिक्रिया आई, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि वो अब MicroStrategy के सीईओ के पद पर काम नहीं करेंगे। Manchester United फुटबाल टीम को खरीदने की बात पर माइकल ने एलन मस्क को बिटकॉइन खरीदने की सलाह दे डाली। माइकल ने मस्क से कहा कि उनको कुछ बिटकॉइन खरीदने चाहिएं। 

Michael Saylor ने पिछले दिनों ही घोषणा की थी कि वह अब MicroStrategy CEO पद को छोड़ने जा रहे हैं। उनकी जगह अब कंपनी के टॉप एक्जिक्यूटिव Phong Le लेने जा रहे हैं। वहीं, माइकल ने पायदान नीचे जाते हुए एक्जिक्यूटिव चेयरमेन का भार संभालने की बात कही। Michael Saylor पिछले तीन दशकों से कंपनी के सीईओ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के साथ कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। MicroStrategy में उनका काम अब बिटकॉइन खजाने को बढ़ाने की रणनीति को लेकर होगा, इसके साथ ही वे बिटकॉइन से जुड़ी दूसरी कई पहल पर भी काम करेंगे। कंपनी अगस्त 2020 में सुर्खियों में आ गई थी जब इसने बिटकॉइन को रिजर्व के रूप में अपनाया था। माइक्रोस्ट्रेट्जी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin की सबसे बड़ी होल्डर है। 

दूसरी ओर, अगर मस्क की कंपनी Tesla की बात करें तो, फरवरी 2021 में मस्क ने घोषणा की थी कि Tesla ने 1.5 खरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। उसी वक्त टेस्ला में बिटकॉइन को पेमेंट ऑप्शन के रूप में स्वीकार करने की भी घोषणा की गई थी। फिर अप्रैल में बिटकॉइन को पेमेंट ऑप्शन के रूप में बंद कर दिया गया जिसका कारण बिटकॉइन माइनिंग के चलते पर पर्यावरण पर पड़ रहे बुरे प्रभाव को बताया गया। 2022 तक भी कंपनी के पास बड़ी बिटकॉइन होल्डिंग थी, लेकिन दूसरी तिमाही में टेस्ला ने इसकी 75% बिटकॉइन होल्डिंग को बेच दिया। कंपनी ने बिटकॉइन को 31,620 डॉलर के रेट पर खरीदा था लेकिन 29,000 डॉलर पर बेचा। 
Advertisement

एलन मस्क ने मार्च में घोषणा कर कहा था कि वे अपने क्रिप्टो रिजर्व को नहीं बेचेंगे। मस्क के पास क्रिप्टो खजाने में बिटकॉइन, इथेरियम और डॉजकॉइन की होल्डिंग है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने अपने क्रिप्टो रिजर्व में से बिटकॉइन को बेचा है या नहीं, और अगर बेचा है तो उसका कितना हिस्सा बेचा है। बहरहाल, बिटकॉइन की कीमत में खास सुधार नहीं दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 18.67 लाख रुपये पर थी, जो कि पिछले 24 घंटों में 2% की गिरावट है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Manchester United, Michael Saylor

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.