MetaMask पर Apple Pay के जरिए क्रिप्टोकरेंसी खरीद सकेंगे Apple यूजर्स

यूजर्स मोबाइल ऐप के जरिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ क्रिप्टोकरेंसीज खरीद सकेंगे। यूजर्स को क्रिप्टो एक्सचेंजों से क्रिप्टोकरेंसीज को ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं होगी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 21:08 IST
ख़ास बातें
  • MetaMask क्रिप्टो एक्सचेंज Wyre के जरिए पेमेंट्स को भेजेगी
  • यूजर्स को अपने KYC प्रोसेस को पूरा करना होगा
  • Apple अपने प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो पेमेंट्स को सपोर्ट नहीं करती

लोकप्रिय क्रिप्टो वॉलेट्स में शामिल MetaMask के 3 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं

क्रिप्टो वॉलेट सर्विस MetaMask ने Apple Pay के लिए सपोर्ट शुरू की है। इससे यूजर्स मोबाइल ऐप के जरिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ क्रिप्टोकरेंसीज खरीद सकेंगे। यूजर्स को क्रिप्टो एक्सचेंजों से क्रिप्टोकरेंसीज को ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं होगी। Apple अपने प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो पेमेंट्स को सपोर्ट नहीं करती। इस वजह से MetaMask क्रिप्टो एक्सचेंज Wyre के जरिए पेमेंट्स को भेजेगी। Wyre पर API के जरिए क्रिप्टो को सामान्य करेंसी में कन्वर्ट करने की सर्विस मिलती है। Apple Pay के यूजर्स प्रति दिन अधिकतर 400 डॉलर अपने वॉलेट में वीजा या मास्टरकार्ड और Wyre API के इस्तेमाल से डिपॉजिट कर सकेंगे। 

MetaMask यूजर्स को उनके डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने की सुविधा देने के लिए Transak पेमेंट्स का भी इस्तेमाल करती है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स में से एक का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने KYC प्रोसेस को पूरा करना होगा। MetaMask को चलाने वाली कंपनी ConsenSys के डायरेक्टर (कम्युनिकेशंस एंड कंटेंट), James Beck ने Cointelegraph को बताया कि इस सर्विस को शुरू करने का कारण एक्सेस को बढ़ाना और मुश्किलें कम करना है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि यूजर्स ऐप में ही अपनी क्रिप्टोकरेंसीज को कन्वर्ट कर सकें और उन्हें इसके लिए ऐप से बाहर न जाना पड़े।" 
Advertisement

लोकप्रिय क्रिप्टो वॉलेट्स में शामिल MetaMask के 3 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। इसे फायरफॉक्स, गूगल क्रोम और अन्य क्रोमियम बेस्ड ब्राउजर्स पर एक्सेस किया जा सकता है। इसका ब्राउजर एक्सटेंशन नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) जैसी Web 3 साइट्स तक आसान एक्सेस उपलब्ध कराता है। इस पर कई एड्रेस सेट अप करने की सुविधा भी मिलती है जिससे यूजर्स अपनी क्रिप्टोकरेंसी से अलग एक एड्रेस पर NFT होल्ड कर सकते हैं।

ConsenSys का मोबाइल ऐप वॉलेट के डेस्कटॉप और मोबाइल वर्जन के बीच आसानी से चलता है। इसमें डीसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशंस और NFT मार्केटप्लेसेज के लिए एक बिल्ट-इन ब्राउजर भी शामिल है। हाल के दिनों में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही क्रिप्टो वॉलेट्स ने अपनी सर्विसेज में भी बढ़ोतरी की है। हाल के दिनों में कुछ देशों ने CBDC लॉन्च करने की योजना पर काम शुरू किया है। क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी नहीं होती और अन्य रिस्क नहीं होते। अमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने की संभावना तलाश रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Apple, Exchange, Service, Payments, MetaMask
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.