Meta ने क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए डेटिंग ऐप सहित Web 3 ट्रेडमार्क फाइल किए

मेटा की योजना Web 3 इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लाने की है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 16:12 IST
ख़ास बातें
  • ब्लॉकचेन-बेस्ड Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर कहा जा रहा है
  • इसमें क्रिप्टोकरेंसीज और NFT की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है
  • मेटा ने Web 3 सर्विसेज देने के लिए आठ ट्रेडमार्क एप्लिकेशंस दाखिल की हैं

यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है

फेसबुक की कंपनी Meta ने  Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने  Web 3 सर्विसेज देने के लिए आठ ट्रेडमार्क एप्लिकेशंस दाखिल की हैं। इनमें क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया जाने वाला एक डेटिंग ऐप भी शामिल है। यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है। 

ब्लॉकचेन-बेस्ड  Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर बताया जा रहा है। इसमें क्रिप्टोकरेंसीज और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। CoinTelegraph की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा की योजना Web 3 इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लाने की है। कंपनी डिजिटल एसेट होल्डर्स के लिए नए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, ई-कॉमर्स सर्विस, टेलीकॉम सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही मेटा से जुड़े एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म भी पेश कर सकती है। इसके अलावा वर्चुअल रियलिटी (VR) को सपोर्ट देने वाली एंटरटेनमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग सर्विसेज के लिए भी तैयारी की जा रही है। 

ई-वॉलेट्स के लिए मेटा एक सॉफ्टवेयर भी बनाना चाहती है। हालांकि, कंपनी ने अपने ट्रेडमार्क आवेदनों को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। इनके लिए स्वीकृति मिलने में मेटा को कई महानों का इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि अमेरिका का पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस एक आवेदन की समीक्षा करने में लगभग 10 महीने का समय लगाता है। मेटा के CEO Mark Zuckerberg ने पिछले महीने कहा था कि इंस्टाग्राम पर जल्द ही NFT से जुड़े फीचर्स मिलेंगे। उन्होंने बताया था कि इंस्टाग्राम यूजर्स को अगले कुछ महीनों में ऐप पर अपने NFT बनाने की सुविधा मिल सकती है।

ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस ने भी मेटावर्स और NFT सेगमेंट्स में उतरने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने सात ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। आवेदन में अमेरिकन एक्सप्रेस का लोगो शामिल है जिससे संकेत मिल रहा है कि इसे भी वर्चुअल तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। यह अमेरिकन एक्सप्रेस का Web 3 में संभावनाओं को तलाशने का कदम है। हाल के दिनों में इंटरनेशनल फाइनेंस इंडस्ट्री की कुछ बड़ी कंपनियों ने Web 3 में उतरने की योजना बनाई है। इनमें वीजा, JP Morgan और मास्टरकार्ड शामिल हैं। एक अनुमान के अनुसार, 2024 तक मेटावर्स का मार्केट लगभग 800 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, Meta, Web 3, Crypto, Services, Trademark, Facebook, VR
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.