NFT मार्केटप्लेस में अचानक हुए इस करोड़ों के लेन-देन ने बढ़ाया लोगों का शक

जनवरी 2022 में पूरे NFT मार्केट में टॉप 27 सबसे महंगी बिक्री, कुल $1.3 बिलियन (लगभग 9,710 करोड़ रुपये) की थी, और ये LooksRare पर केवल दो वॉलेट के बीच हुई।

NFT मार्केटप्लेस में अचानक हुए इस करोड़ों के लेन-देन ने बढ़ाया लोगों का शक

हालिया दिनों में Justin Bieber, Paris Hilton, Jimmy Fallon जैसी बड़ी हस्तियों ने भी NFT खरीदी हैं

ख़ास बातें
  • $50.6 मिलियन (करीब 380 करोड़ रुपये) कीमत की क्रिप्टोकरेंसी में खरीदा NFT
  • 5 मिनट में $49.6 मिलियन (लगभग 370 करोड़ रुपये) में वापस विक्रेता को बेचा
  • बीते महीने टॉप 27 सबसे महंगी बिक्री केवल दो वॉलेट के बीच हुई थी
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी के साथ ही अब नॉन-फंजिबल टोकन नया ट्रेंड बन रहा है। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी की तरह ही NFT मार्केटप्लेस में भी कई अजीबो-गरीब एक्टिविटी देखने को मिल रही है। इस साल 12 जनवरी को, नॉन-फंजिबल टोकन के एक नए ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर एक कंप्यूटर-जनरेटेड पिक्सेलेटेड तस्वीर लगभग 50.6 मिलियन डॉलर (करीब 380 करोड़ रुपये) कीमत की क्रिप्टोकरेंसी के रूप में बेची गई। इतनी बड़ी रकम में NFT का बिकना लोगों के मन में शक पैदा करता है। यह शक तब और बढ़ जाता है, जब पांच मिनट बाद, उसी NFT को खरीदार द्वारा उसके विक्रेता को लगभग $49.6 मिलियन (लगभग 370 करोड़ रुपये) में वापस बेच दिया जाता है।

समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, Meebit नाम के एक NFT टोकन को पिछले महीने 50.6 मिलियन डॉलर में खरीदा गया और पांच मिनट बाद, बेचने वाले व्यक्ति को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) कम कीमत में वापस बेच दिया गया। Meebit NFT कंप्यूटर-जनरेटेड पिक्सेलेटेड तस्वीर है, जिसमें बैंगनी शॉर्ट्स और हरे रंग के स्नीकर्स पहने एक वर्चुअल करेक्टर है। 

यहां खरीदार और विक्रेता दोनों के वॉलेट अज्ञात बताए जा रहे हैं। यूं तो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी किसी एनएफटी के बेचे जाने पर एक पब्लिक रिकॉर्ड बनाती है, लेकिन इसमें शामिल लोगों के नाम दर्ज नहीं होते हैं। एक व्यक्ति इसके ट्रेड में खरीदार और विक्रेता दोनों के रूप में कई वॉलेट का मालिक हो सकता है।

Reuters द्वारा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ब्लॉकचेन रिकॉर्ड को खंगाला गया, जिसमें पता चला कि यह डिजिटल करेक्टर LooksRare मार्केटप्लेस पर उपलब्ध दर्जनों NFT में से एक था, जो पिछले महीने असामान्य रूप से महंगी कीमतों में खरीदे बेचे गए थे। रिपोर्ट यह भी बताती है कि इनके बीच खरीदने और बेचने की प्रक्रिया बहुत कम समय में हुई।

DappRadar के 31 जनवरी के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में पूरे NFT मार्केट में टॉप 27 सबसे महंगी बिक्री, कुल $1.3 बिलियन (लगभग 9,710 करोड़ रुपये) की थी, और ये LooksRare पर केवल दो वॉलेट के बीच हुई, जबकि 2.3 अरब डॉलर (करीब 17,180 करोड़ रुपये) कीमत की टॉप 100 सेल कुल 16 वॉलेट के बीच हुई।

CryptoSlam एक अन्य डेटा प्रदाता है, जिसने LooksRare पर आर्टिफिशियल रूप से बढ़े हुए वॉल्यूम की सूचना दी है। कंपनी का कहना है कि इस तरह के ट्रेड को प्लेटफॉर्म के रिवॉर्ड सिस्टम से जोड़ा जा सकता है - हालांकि Masoit का कहना है कि साइट पर "वास्तविक" एक्टिविटी भी थी।

बता दें, LooksRare खुद को "भाग लेने के लिए रिवॉर्ड देने वाला कम्युनिटी का पहला NFT मार्केटप्लेस" बताता है। इस रिवॉर्ड सिस्टम में ट्रेडर्स को कुल सेल वॉल्यूम के रेशियो के आधार पर रिवॉर्ड के रूप में टोकन दिया जाता है। प्लेटफॉर्म द्वारा दिए गए इस टोकन को LOOKS कहते हैं, जिसका इस्तेमाल "स्टेकिंग" नाम के एक सिस्टम में किया जा सकता है, जो ट्रेडर्स को प्लेटफॉर्म द्वारा सभी ट्रेड पर लगाए जाने वाले 2% फीस से हुई कमाई का एक टुकड़ा कमाने का मौका देता है।

रॉयटर्स द्वारा इन सभी एक्टिविटी के बारे में पूछे जाने पर और यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रेड द्वारा आर्टिफिशियल रूप से ट्रेडिंग वॉल्यूम को बढ़ाया गया है, LooksRare के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की एक्टिविटी बेहद जोखिम भरी होती हैं, क्योंकि ट्रेडर्स को लेनदेन की लागत का भुगतान करना होता है, जिनकी वसूली की गारंटी नहीं होती।

रिपोर्ट कहती है कि ट्रेडिंग एक्टिविटी NFT इंडस्ट्री की अस्पष्ट और सट्टा प्रकृति को बढ़ावा देने का काम भी करती है, जिसमें 2021 में $25 बिलियन (लगभग 1,86,770 करोड़ रुपये) की सेल वॉल्यूम शामिल है।

इस मार्केटप्लेस को CryptoPunks और Bored Apes जैसे कलेक्टिबल्स ने और बढ़ावा देने का काम किया है, जिन्हें हालिया दिनों में करोड़ों रुपये में खरीदा गया है। पेरिस हिल्टन (Paris Hilton), जिमी फॉलन (Jimmy Fallon), और जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने भी इन NFTs पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NFT, NFT Auction, NFT Scams
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »