‘किंग ऑफ रॉक एंड रोल’ की मेटावर्स में होगी एंट्री, Sandbox और एल्विस ऑन-चेन ने की पार्टनरशिप

पॉपुलर मेटावर्स प्लेटफॉर्म सैंडबॉक्स (Sandbox) ने किंग ऑफ रॉक एंड रोल ‘एल्विस प्रेस्ली’ को वर्चुअल दुनिया में लाने के लिए एल्विस ऑन-चेन के साथ सहयोग का ऐलान किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 मई 2022 09:33 IST
ख़ास बातें
  • इस पार्टनरशिप में एल्विस प्रेस्ली एंटरप्राइजेज और रन इट वाइल्ड भी हैं
  • सैंडबॉक्स और अन्‍य पार्टनर्स एल्विस का नया अवतार बना रहे हैं
  • इनका इस्‍तेमाल न्‍यू एल्विस वर्ल्‍ड में किया जाएगा

सैंडबॉक्स के अलावा डि‍सेंट्रालैंड, डैप्राफ्ट, मेटाकी और वोक्सेल आर्किटेक्ट्स को भी इसमें पार्टनर बनाया गया है।

पॉपुलर मेटावर्स प्लेटफॉर्म सैंडबॉक्स (Sandbox) ने किंग ऑफ रॉक एंड रोल ‘एल्विस प्रेस्ली' को वर्चुअल दुनिया में लाने के लिए एल्विस ऑन-चेन के साथ सहयोग का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप में एल्विस प्रेस्ली एंटरप्राइजेज और वेब3 स्टूडियो रन इट वाइल्ड भी शामिल हैं। इन सभी ने इस साल की शुरुआत में इस प्रोजेक्‍ट का खाका खींचा था। सैंडबॉक्स के अलावा डि‍सेंट्रालैंड, डैप्राफ्ट, मेटाकी और वोक्सेल आर्किटेक्ट्स को भी इसमें पार्टनर बनाया गया है। एल्विस प्रेस्ली का जन्मदिन मनाने के लिए 1935 एल्विस जेनेसिस ‘की एनएफटी' को एल्विस-ऑन-चेन मेटावर्स के लिए ऑल-एक्सेस पास के रूप में तैयार किया जाएगा। इसे 1 जून को लॉन्‍च किया जाएगा। 
cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, इस घोषणा के बाद इस मेटावर्स प्रोजेक्‍ट का मूल टोकन पिछले 12 घंटों में लगभग 20% बढ़ गया। खबर लिखे जाने तक SAND की वैल्‍यू 1.40 डॉलर पर थी। हालांकि एक बार तो यह 1.52 डॉलर के अपने हाई मार्क पर पहुंच गया था। 
Advertisement

सैंडबॉक्स और वोक्सेल आर्किटेक्ट्स एकसाथ मिलकर एल्विस अवतार बना रहे हैं। इनका इस्‍तेमाल न्‍यू एल्विस वर्ल्‍ड में किया जाएगा, जो दुनियाभर में एल्विस फैंस के लिए एक मीटिंग प्‍लेस है। यहां यूजर्स अलग-अलग फॉर्मेट्स में ‘द किंग' बन सकते हैं। दूसरों से बातचीत कर सकते हैं। 

इस बारे में रन इट वाइल्ड के डायरेक्‍टर एडम डी काटा ने कहा कि सभी पार्टनर्स एल्विस फैंस के लिए मीटिंग प्‍लेस बनाने के लिए एकसाथ आए हैं। एल्विस मेटावर्स अपने फैंस को बेहतरीन एक्‍सपीरियंस देने के साथ ही दुर्लभ कसंर्ट, फैन एक्‍सपीरियंस और रेयर इवेंट्स की मेजबानी करेगा। द सैंडबॉक्स के को-फाउंडर और सीओओ सेबेस्टियन बोर्गेट ने कहा कि हम अपने फैंस को खुद का एल्विस बनने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे बेहतर तरीके से जुड़ सकें।   
Advertisement

NFT तैयार होने के बाद डि‍सेंट्रालैंड पर एल्विस ब्लॉक पार्टी होस्‍ट की जाएगी। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की कोशिश की जाएगी। पार्टी में मौजूद लोग जंपसूट और स्टाइलशि विग के साथ एल्विस वियरेबल्स पहन सकेंगे। इस पार्टी में एल्विस जेनेसिस की NFT होल्‍ड करने वाले लोगों को  एल्विस डिसेंट्रलैंड वियरेबल्स से सम्मानित किया जाएगा। इसके बारे में और डिटेल्‍स जल्‍द सैंडबॉक्‍स की ओर से शेयर की जाएंगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.