NFT के सामने फीका पड़ जाएगा Bitcoin, आपको भी पढ़ना चाहिए इस दिग्गज का बयान

ओ'लेरी ने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश करते हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि उनके क्रिप्टो पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा हिस्सा Ether में है, जबकि उनके पास Bitcoin, Solana और Polygon जैसे अन्य टोकन भी हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 22:22 IST
ख़ास बातें
  • Kevin O'Leary का मानना है कि Bitcoin की तुलना में NFT करेगा ट्रेंड
  • बिटकॉइन की तुलना में अधिक फ्लूइड मार्केट बन सकता है NFT: Kevin
  • केविन के पोर्टफोलियो में हैं कई क्रिप्टोकरेंसी

NFT का मतलब नॉन-फंजिबल टोकन होता है

Kevin O'Leary, जिन्हें शार्क शार्क टैंक निवेशक कहा जाता है, का मानना है कि आने वाला समय Bitcoin का नहीं, बल्कि NFT (नॉन-फंजिबल टोकन्स) का है। ओ'शेयर्स इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (O'Shares Investment Advisers) के अध्यक्ष ओ'लेरी ने एक इंटरव्यू में बोला है कि अगले कुछ वर्षों के लिए रियल इस्टेट टैक्स और बीमा पॉलिसियों की तुलना में NFT ट्रेंड तरल बाजार (फ्लूइड मार्केट) को सपोर्ट करेगी। यह केविन की खुद की टिप्पणियों के विपरीत है, जहां उन्होंने पहले कहा था कि Bitcoin के खिलाफ कोई भी क्रिप्टो एसेट खड़ी नहीं हो सकती है।

O'Leary ने CNBC के साथ एक इंटरव्यू में कहा "आप अगले कुछ वर्षों में ऑथेंटिकेशन, बीमा पॉलिसियों और रियल इस्टेट टैक्स ट्रांस्फर जैसे कार्यों को ऑनलाइन करने के मामले में तेज़ी देखेंगे, जिससे एनएफटी बिटकॉइन की तुलना में अधिक तरल बाजार बन सकता है।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह "इस समीकरण के दोनों पक्षों पर निवेश कर रहे हैं।"
Advertisement

ओ'लेरी ने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश करते हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि उनके क्रिप्टो पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा हिस्सा Ether में है, जबकि उनके पास Bitcoin, Solana और Polygon जैसे अन्य टोकन भी हैं।

बहुत से लोगों ने 2020 में एनएफटी के बारे में नहीं सुना था, लेकिन 2021 में यह एक ट्रेंड बन गया है। डिसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन (DAP) डिस्कवरी एंड एनालिसिस प्लेटफॉर्म DappRadar की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 के लिए एनएफटी ट्रेडिंग वॉल्यूम 23 बिलियन डॉलर (लगभग 1,71,297 करोड़ रुपये) को पार कर गया, क्योंकि मशहूर हस्तियों, गेमिंग टीम्स और बड़े ब्रांडों ने बाजार में प्रवेश किया। OpenSea, Atomic Market और Solanart जैसे मार्केट सबसे लोकप्रिय dApps में शामिल हैं।
Advertisement

DappRadar रिपोर्ट बताती है कि 2020 के आंकड़ों की तुलना में 2021 में NFT की सेल में 230 गुना बढ़ोतरी हुई, जो पहले केवल 100 मिलियन डॉलर (लगभग 744.94 करोड़ रुपये) थी।
Advertisement

हालांकि, बाजार की स्थिरता को लेकर चिंताएं भी हैं। इस मार्केट में धोखाधड़ी भी है। हाल के महीनों में कुछ निवेशक अनियंत्रित टोकन सेल के जरिए स्टार्टअप पर दांव लगाकर मूर्ख बने। धोखाधड़ी और चोरी की आर्ट के कई मामले भी सामने आ चुके हैं, जो कुछ ट्रेडर्स के लिए खतरे की घंटी हैं।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NFT, NFT vs Bitcoin, Bitcoin Popularity, NFT Future
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.