Twitter (X) के पूर्व CEO जैक डोर्सी ने पेश किया Bitcoin हार्डवेयर वॉलेट, तस्वीरें हुई वायरल

वर्तमान में हार्डवेयर वॉलेट आम तौर पर $50 और $100 के बीच रिटेल होते हैं। हालांकि, कीमत का तय होना ब्रांड की लोकप्रियता और डिवाइस में मिलने वाले सिक्योरिटी फीचर्स के ऊपर निर्भर करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2023 20:27 IST
ख़ास बातें
  • Jack Dorsey की Block ने BitKey को शिपमेंट के लिए पैक करना शुरू कर दिया है
  • बीटा टेस्टर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी है
  • इसे शुरुआत में 2022 में पेश किया गया था
Twitter (अब X) के पूर्व CEO जैक डोर्सी (Jack Dorsey) की फाइनेंशियल सर्विस फर्म, Block अपना पहला Bitcoin हार्डवेयर वॉलेट BitKey नाम से लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। बीटा टेस्टर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी है, जिनसे पता चलता है कि वॉलेट असल में कैसा दिकाई देगा। इसे शुरुआत में 2022 में पेश किया गया था। BitKey एक कॉम्पैक्ट हेक्सागोन आकार का डिवाइस है, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर लगा होगा। निश्चित तौर पर सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin को रखने वाला वॉलेट सुरक्षा के लिहाज से मजबूत होना भी चाहिए।

सोशल मीडिया पर कई बीटा टेस्टर्स ने Block के BitKey बिटकॉइन हार्डवेयर वॉलेट की तस्वीरें शेयर करनी शुरू की है। इनमें कॉम्पैक्ट हेक्सागोन साइज में आने वाला डिवाइस दिखाया गया है, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से एक फिंगरप्रिंट सेंसर फिट किया गया है। जैक डोर्सी खुद पिछले कुछ समय से इस डिवाइस को लेकर संकेत दे रहे थे। डोर्सी पहले कई बार अपने बयानों में हार्डवेयर वॉलेट के लिए कंपनी के दृष्टिकोण की बात भी कह चुके हैं।
 

तस्वीरों से वॉलेट को लेकर ज्यादा कुछ पता नहीं चलता है और ना ही इन्हें शेयर करने वाले यूजर्स ने इसके बारे में कुछ खास शेयर किया है। हालांकि, इसकी लाइव तस्वीरों के सामने आने से यह तय हो गया है कि इसका लॉन्च नजदीक है।

Forbes के अनुसार, वर्तमान में हार्डवेयर वॉलेट आम तौर पर $50 और $100 के बीच रिटेल होते हैं। हालांकि, कीमत का तय होना ब्रांड की लोकप्रियता और डिवाइस में मिलने वाले सिक्योरिटी फीचर्स के ऊपर निर्भर करता है।
Advertisement

अगर आप भी बिटकॉइन कम्युनिटी की तरह BitKey के लॉन्च की तारीख, सटीक कीमत और इसके फीचर्स की जानकारी प्राप्त करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो शायद आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.