क्रिप्टोकरेंसी न्यूज: ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में दूसरे नंबर पर भारत

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते क्रिप्टो बाजारों में एशिया के तीन देश टॉप पर हैं जिनमें क्रमश: वियतनाम, भारत और पाकिस्तान का नाम आता है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 17:17 IST
ख़ास बातें
  • DeFi प्लैटफॉर्म पर होने वाली एक्टिविटी में भारत का हिस्सा 59 प्रतिशत है।
  • भारत और वियतनाम के बाजार पाकिस्तान की तुलना में बहुत बड़े हैं।
  • क्रिप्टो माइनिंग, एक्सचेंज प्लेटफॉर्म, गैम्बलिंग ऐप भी बने विकास का कारण।

Oceania के क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण और मध्य एशिया में जुलाई 2020 और जून 2021 के बीच बड़े पैमाने पर क्रिप्टो विस्तार देखा गया।

जुलाई 2020 और जून 2021 के बीच मध्य और दक्षिणी एशिया और Oceania (CSAO) में क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 706 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यहां क्रिप्टो मार्केट वैल्यू 572.5 बिलियन डॉलर (लगभग 42,62,844 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई। ये क्षेत्र दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते क्रिप्टो बाजारों के रूप में उभरे हैं। जिसमें एशिया में टॉप तीन देश शामिल हैं, क्रमशः वियतनाम, भारत और पाकिस्तान। इन देशों में पिछले एक वर्ष में तेजी से क्रिप्टो विस्तार हुआ है। मार्केट रिसर्च फर्म Chainalysis की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, CSAO देशों में जमीनी स्तर पर क्रिप्टोकरेंसी को अपनाया जा रहा है। 

भारत ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में दूसरे स्थान पर है। देश में क्रिप्टो ट्रांजेक्शन का 42 प्रतिशत हिस्सा रहा जिसकी वैल्यू 10 मिलियन डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) से अधिक रही। Chainalysis के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी में बड़े फंड की पेमेंट करने का ट्रेंड इस बात की ओर इशारा करता है कि CSAO क्षेत्र के कई देशों में स्मार्ट मनी अपनाने का ट्रेंड बढ़ रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “दो चीजें सामने आती हैं: एक यह है कि भारत और वियतनाम के बाजार पाकिस्तान की तुलना में बहुत बड़े हैं। दूसरी बात यह है कि भारत में DeFi प्लैटफॉर्म पर होने वाली एक्टिविटी में भारत का हिस्सा 59 प्रतिशत है। यह वियतनाम के 47 प्रतिशत और पाकिस्तान के 33 प्रतिशत की तुलना में काफी बड़ा है।"
इनमें पाकिस्तान ने सबसे अधिक 711 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जो भारत के 641 प्रतिशत से काफी आगे है।
Advertisement

क्रिप्टो माइनिंग, एक्सचेंज प्लेटफॉर्म और गैम्बलिंग ऐप्स ने क्रिप्टो की ओर रुझान बढाया है। साथ ही क्रिप्टो स्पेस में दूसरे रूप में भी गैर कानूनी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई जो इसके विकास का भी कारण बनी हैं। 
क्रिप्टो एक्टिविटी पर रूस और चीन ने भले ही बैन लगा दिया मगर कुछ देश भविष्य के फाइनेंशिअल सिस्टम का पता लगाने के लिए काफी उत्साह में हैं। यह काफी तेजी से हो रहा है और यह किसी भी बैंक द्वारा रेगुलेटेड नहीं है। 
Advertisement

उदाहरण के लिए, अफ्रीका ने पिछले एक साल में अपने क्रिप्टो मार्केट में 1,200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जैसा कि Chainalysis की एक अलग रिपोर्ट ने सितंबर में पहले दावा किया था। जुलाई 2020 और जून 2021 के बीच केन्या, नाइजीरिया, तंजानिया और दक्षिण अफ्रीका में क्रिप्टो मार्केट 105.6 बिलियन डॉलर (लगभग 775 करोड़ रुपये) की वैल्यू तक पहुंच गई। सेंट्रल, नॉर्थ और वेस्ट यूरोप का क्षेत्र दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो इकोनॉमी बन गया है। जुलाई 2020 और जून 2021 के बीच इस क्षेत्र में 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 74,46,016 करोड़ रुपये) से अधिक के ट्रांजेक्शन हुए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News, Cryptocurrecny News in Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.