हॉलीवुड के प्रोड्यूसर ने किया क्रिप्टो इनवेस्टर्स के साथ स्कैम 

कुछ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में शामिल रहे Felton ने स्कैम से लगभग 25 लाख डॉलर हासिल करने की जानकारी दी है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 18:07 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले से क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े रिस्क का संकेत मिल रहा है
  • अमेरिका में क्रिप्टो इनवेस्टर्स के साथ स्कैम के मामले बढ़ रहे हैं
  • इनमें अधिकतर युवाओं को निशाना बनाया जाता है

इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे

हाल के महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामलों में तेजी आई है। इसी तरह के एक मामले में हॉलीवुड के प्रोड्यूसर Ryan Felton ने अपने बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए क्रिप्टो इनवेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी की है। कुछ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में शामिल रहे  Felton ने स्कैम से लगभग 25 लाख डॉलर हासिल करने की जानकारी दी है। यह स्कैम दो इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के जरिए किया गया था। इनमें से एक 'FLiK' कहे जाने वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और दूसरा क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSpark के लिए था। 

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म FLiK के प्रचार में दावा किया गया था कि यह नेटफ्लिक्स को पीछे छोड़ देगा। CoinSpark के ICO में इनवेस्टर्स को बताया गया था एक्सचेंज के मुनाफे में से 25 प्रतिशत डिविडेंड के तौर पर दिया जाएगा। इन दोनों ICO में इनवेस्टर्स ने दिलचस्पी ली थी लेकिन इनसे रिटर्न केवल Felton को मिला था। Felton पर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने बताया, "इनवेस्टर्स की रकम का इस्तेमाल महंगे अपार्टमेंट और कार को खरीदने के लिए किया गया था।" इस मामले से क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े रिस्क का संकेत मिल रहा है। 

अमेरिका में कम जानकारी रखने वाले क्रिप्टो इनवेस्टर्स को रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में नुकसान उठाने वालों में अधिकतर 20-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोग होते हैं। इस बारे में BanklessTimes की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिका में क्रिप्टो इनवेस्टर्स को पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष मार्च तक ऐसे मामलों में लगभग 18.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा फ्रॉड के अन्य मामलों में इन इनवेस्टर्स ने एक अरब डॉलर से अधिक गंवाए हैं।

BanklessTimes के CEO Jonathan Merry ने बताया, "रोमांस के चक्कर में इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोमांस की उनकी खोज जालसाजों के लिए उन्हें निशाना बनाने में मददगार होती है। यह आकर्षण ऐसा होता है कि जिससे बड़ी संख्या में लोग शिकार बन जाते हैं और उन्हें वास्तविकता का पता चलने तक बड़ा नुकसान हो जाता है।" पिछले वर्ष Sophos सायबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने लगभग 14 लाख डॉलर के एक Bitcoin वॉलेट की पहचान की थी। इन बिटकॉइन को लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स पर लोगों के साथ जालसाजी से एकत्र किया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hollywood, Crypto, Scam, Netflix, Investors, Streaming, Dividend
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.