Crypto और NFT विज्ञापनों के लिए बनी गाइडलाइंस, डिस्‍क्‍लेमर में करना होगा अलर्ट

ऑडियो विज्ञापन के आखिर में डिस्‍क्‍लेमर बोलना होगा, जिसके वॉयसओवर की गति सामान्य होनी चाहिए।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 फरवरी 2022 16:43 IST
ख़ास बातें
  • वर्चुअल डिजिटल असेट्स (VDA) विज्ञापनों के लिए गाइलाइंंस आई हैं
  • सभी विज्ञापनों में अब डिस्‍क्‍लेमर देना जरूरी होगा
  • बताना होगा कि क्रिप्टो प्रोडक्‍ट्स और NFT अन-रेगुलेटेड हैं

विज्ञापनों में अब ‘करेंसी’, ‘सिक्‍योरिटीज’, ‘कस्‍टोडियन’ और ‘डिपॉजि‍टरी’ जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

क्रिप्‍टो और NFT से जुड़े विज्ञापनों पर विज्ञापनदाताओं को अब कई बातों का ध्‍यान देना होगा। देश के एडवर्टाइजिंग वॉचडॉग ‘एडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने क्रिप्टो और नॉन फंजिबल टोकन्‍स (NFT) जैसे वर्चुअल डिजिटल असेट्स (VDA) विज्ञापनों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। एक अप्रैल या उसके बाद प्रभावी होने के लिए तैयार ASCI की नई गाइडलाइंस में क्रिप्टो विज्ञापनों के लिए मानकीकृत डिस्‍क्‍लोजर्स को अनिवार्य किया गया है और ‘करेंसी' जैसे शब्दों के इस्‍तेमाल पर बैन है। वॉचडॉग इसे निवेशकों के लिए भ्रामक मानता है। 15 अप्रैल से पहले गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले मौजूदा और पुराने विज्ञापनों को सार्वजनिक मंचों पर प्रसारित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गाइडलाइंस के अनुसार, एक अप्रैल या उसके बाद रिलीज होने वाले सभी वर्चुअल डिजिटल एसेट-संबंधित विज्ञापनों में डिस्‍क्‍लेमर होना चाहिए। इसमें लिखा होना चाहिए कि क्रिप्टो प्रोडक्‍ट्स और NFT अन-रेगुलेटेड हैं और ज्‍यादा जोखिम भरे हो सकते हैं। डिस्‍क्‍लेमर को प्रिंट, वीडियो और ऑडियो मीडिया के प्रमोशनल कंटेंट में इस्‍तेमाल करना होगा। शॉर्ट डिस्‍क्‍लेमर का इस्‍तेमाल करते हुए पूरे डिस्‍क्‍लेमर का लिंक भी दिया जा सकता है। 
 
गाइडलाइंस के अनुसार, प्रिंट या स्टैटिक में विज्ञापन के नीचे विज्ञापन वाली जगह के कम से कम 1/5 भाग के बराबर डिस्‍क्‍लेमर होना चाहिए। वह एक प्‍लेन बैकग्राउंड में आसानी से पढ़े जा सकने वाले फॉन्‍ट में और जगह के हिसाब से अधिकतम फॉन्‍ट साइज में होना चाहिए।  

वहीं, ऑडियो विज्ञापन के आखिर में डिस्‍क्‍लेमर बोलना होगा, जिसके वॉयसओवर की गति सामान्य होनी चाहिए। ये गाइडलाइंस सोशल मीडिया पोस्ट को भी कवर करती हैं।
Advertisement

VDA प्रोडक्‍ट्स या इसकी सर्विसेज से जुड़े विज्ञापनों में अब ‘करेंसी', ‘सिक्‍योरिटीज', ‘कस्‍टोडियन' और ‘डिपॉजि‍टरी' जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकेगा। एडवर्टाइजिंग बॉडी ने विज्ञापनदाताओं को ऐसा करने से रोक दिया है, क्‍योंकि कंस्‍यूमर्स इन टर्म्‍स को रेगुलेटेड प्रोडक्‍ट्स से जोड़कर देखते हैं।   
Advertisement

इतना ही नहीं, VDA प्रोडक्‍ट्स की कॉस्‍ट या प्रॉफ‍िट के बारे में जानकारी देने वाले विज्ञापनों में अब स्पष्ट, सटीक और पर्याप्त जानकारी देनी होगी। ASCI ने उदाहरण देते हुए बताया है कि 'जीरो कॉस्‍ट' में उन सभी कॉस्‍ट को शामिल करना होगा जो कंस्‍यूमर्स के ट्रांजैक्‍शंस से जुड़ी हो सकती हैं। क्‍योंकि ASCI ने इस कैटिगरी को ‘रिस्‍की' माना है। ऐसे में क्रिप्टो या NFT विज्ञापनों में नजर आने वाले सिलेब्रिटीज और प्रमुख हस्तियों को भी गाइडलाइंस का खास खयाल रखना होगा। 

इस बीच, इंडस्‍ट्री से जुड़े प्‍लेयर्स ASCI की गाइडलाइंस को सही दिशा में बढ़ाए गए कदम के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि गाइडलाइंस होने से क्रिप्‍टो सर्विस प्रोवाइडर्स को विज्ञापन से जुड़े प्‍लान्‍स बनाने में मदद मिलेगी। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.