SIM हाईजैक कर Cryptocurrency चुराने वाले ग्रुप के मेंबर को जेल और Rs 90 लाख का जुर्माना

हैक किए गए सिम के जरिए आरोपियों ने विक्टिम्‍स के क्रिप्टोकरेंसी अकाउंट और ई-मेल तक पहुंच बनाई थी। इस ग्रुप ने 9 मिलियन डॉलर (लगभग 67 करोड़ रुपये) तक की चोरी की थी।

SIM हाईजैक कर Cryptocurrency चुराने वाले ग्रुप के मेंबर को जेल और Rs 90 लाख का जुर्माना

ग्रुप के बाकी मेंबर्स को भी 36 से लेकर 42 महीनों तक की जेल की सजा सुनाई गई है।

ख़ास बातें
  • ‘द कम्युनिटी’ नामक हैकिंग ग्रुप के छठे मेंबर- गैरेट एंडिकॉट को मिली सजा
  • साल 2019 के सिम हाइजैकिंग मामले में 10 महीने कैद की सजा सुनाई गई है
  • गैरेट एंडिकॉट इस ग्रुप का आखिरी मेंबर था, जिसे सजा सुनाई गई है
विज्ञापन
‘द कम्युनिटी' नामक हैकिंग ग्रुप के छठे मेंबर- गैरेट एंडिकॉट को साल 2019 के सिम हाइजैकिंग मामले में 10 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उस पर 1 लाख 20 हजार डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) का भारी जुर्माना भी लगाया गया है। हैक किए गए सिम के जरिए आरोपियों ने विक्टिम्‍स के क्रिप्टोकरेंसी अकाउंट और ई-मेल तक पहुंच बनाई थी। इस ग्रुप ने 9 मिलियन डॉलर (लगभग 67 करोड़ रुपये) तक की चोरी की थी। गैरेट एंडिकॉट इस ग्रुप का आखिरी मेंबर था, जिसे पकड़ा गया और अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने उसे सजा सुनाई। 

द हिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घोटाले के हरेक विक्टिम को 2 हजार डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये) से लेकर 5 मिलियन डॉलर (लगभग 3.7 करोड़ रुपये) के बीच नुकसान हुआ। पीड़ितों में से कई ने तो अपने रिटायरमेंट फंड्स ही गंवा दिए। 

ग्रुप के बाकी मेंबर्स को भी 36 से लेकर 42 महीनों तक की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही उन पर 9.5 मिलियन डॉलर (लगभग 71 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना भी लगाया गया है।

मार्केट रिसर्च ट्रैकर CoinGecko के अनुसार, क्रिप्टो मार्केट में वर्तमान में ग्‍लोबल बूम देखा जा रहा है। क्रिप्‍टो का कुल मार्केट कैप हाल ही में $ 3 ट्रिलियन (लगभग 2 करोड़ 22 लाख 79 हजार 296 करोड़ रुपये) के निशान को छू रहा है।

साइबर क्रिमिनल्‍स अब अधिक असेट्स को चोरी करने के लिए क्रिप्टो होल्‍डर्स, इन्‍वेस्‍टर्स के साथ-साथ एक्सचेंजों को भी निशाना बना रहे हैं। हाल ही में, सोफोस की एक साइबर रिसर्च टीम ने 1.4 मिलियन डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) के टोकन से भरे एक बिटकॉइन वॉलेट का पता लगाया है। इसे घोटाला करके जुटाया गया है। स्कैमर्स- बम्बल और टिंडर जैसे डेटिंग ऐप के जरिए भी शिकार ढूंढ रहे हैं।

एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि 2020 में कुल क्रिप्टो क्राइम की रकम लगभग 10.52 बिलियन डॉलर (79,194 करोड़ रुपये) थी। इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि क्रिप्‍टोकरेंसी के लिए स्‍कैम और फ्रॉड एक बड़ी समस्या हैं, जो साल 2020 में कुल क्रिप्टोकरेंसी क्राइम का 67.8% था।

इससे पहले नवंबर में, यूएस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने कहा था कि साइबर स्‍कैमर्स, दुर्भावनापूर्ण (मलिशस) लेनदेन को पूरा करने के लिए निर्दोष लोगों से फ‍िजिकल क्रिप्टोकरेंसी एटीएम और डिजिटल क्यूआर कोड का उपयोग करा रहे हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »