ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने के लिए Google बना रही है स्पेशल Web 3 टीम

जनवरी में, Google Cloud ने अपने ग्राहकों के साथ काम करने के लिए एक डिजिटल एसेट्स टीम के प्लान का खुलासा किया था।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 मई 2022 21:00 IST
ख़ास बातें
  • टीम ब्लॉकचेन ऐप्स चलाने वाले डेवलपर्स के लिए सर्विस बनाने पर करेगी फोकस
  • Google Cloud Web 3 डिवीजन में पहले से ही एक रोडमैप तैयार कर लिया गया है
  • ब्लॉकचेन नोड्स के बेहतर मैनेजमेंट पर भी किया जाएगा काम

जनवरी में, Google Cloud ने एक डिजिटल एसेट्स टीम बनाने के प्लान का खुलासा किया था

Google Could Platform क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने के लिए एक खास Web 3 टीम का गठन कर रही है। क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज सूट का कहना है कि इसकी नई वेब 3 टीम ब्लॉकचेन एप्लिकेशन चलाने वाले डेवलपर्स के लिए सर्विस को बनाने पर फोकस करेगी। इसके अलावा, टीम टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के इच्छुक बिजनेस और ग्राहकों को ब्लॉकचेन सर्विस भी प्रदान करेगी। Citigroup के पूर्व कार्यकारी जेम्स ट्रोमन्स द्वारा ऑपरेट किए जाने वाले नए Google Cloud Web 3 डिवीजन में पहले से ही एक रोडमैप तैयार कर लिया गया है। इसमें ब्लॉकचेन नोड्स के बेहतर मैनेजमेंट के साथ-साथ थर्ड पार्टी के ऐप्लिकेशन में ब्लॉकचेन डेटा को एक्सप्लोर करने के लिए सॉफ्टवेयर भी शामिल है।

Google Cloud के Web 3 ग्रुप पर टिप्पणी करते हुए, गूगल क्लाउड के उपाध्यक्ष, अमित जावेरी ने एक कंपनी ईमेल (सीएनबीसी के जरिए) में लिखा, "जबकि दुनिया अभी भी वेब 3 को अपनाने में अभी भी दूर है, यह एक ऐसा बाजार है जो पहले से ही जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है और कई ग्राहक हमें वेब 3 और क्रिप्टो-संबंधित टेक्नोलॉजी के लिए अपना सपोर्ट बढ़ाने के लिए कह रहे हैं।"

इसके अलावा, जावेरी ने यह भी कहा कि प्लान गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म को डेवलपर्स के लिए प्रमुख विकल्प बनाने का है। इसके अलावा, उपाध्यक्ष ने एक मीडिया सत्र में क्रिप्टो को बढ़ाने में नए ग्रुप की 'सहायक भूमिका' पर भी जोर डाला।

Web 3 ग्रुप द्वारा दी जाने वाली सर्विस Alibaba और Amazon सहित बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सर्विस के समान होंगी। Microsoft ने पहले भी पिछले साल तक ब्लॉकचेन सर्विस की पेशकश की थी, जब सॉफ्टवेयर दिग्गज ने अपनी Azure ब्लॉकचेन सर्विस को खत्म कर दिया था।
Advertisement

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि जनवरी में, Google Cloud ने अपने ग्राहकों के साथ काम करने के लिए एक डिजिटल एसेट्स टीम बनाने के अपने प्लान का खुलासा किया था। यह नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद लिया गया फैसला था, और उस समय, Google क्रिप्टो पेमेंट ऑप्शन की खोज कर रही था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , cryptocurrency news in hindi, Web 3, Amazon, Google, Microsoft
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.